{"_id":"5c55e9ddbdec2273934e1240","slug":"91549134301-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौनी अमावस्या: कड़ी सुरक्षा के बीच से गुजरेगें श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौनी अमावस्या: कड़ी सुरक्षा के बीच से गुजरेगें श्रद्धालु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौनी अमावस्या: अभेद सुरक्षा के बीच से गुजरेंगे श्रद्धालु
- दोआबा में बने 11 चेकिंग प्वाइंट, चप्पे-चप्पे पर रहेंगी पुलिस की निगाह
फोटो नं-11,12
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। मौनी अमावस्या पर्व पर प्रयागराज में होने वाली भीड़ को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। पुलिस ने जिले के रास्ते प्रयागराज जाने वाले रास्ते पर 11 स्थानों पर चेक पोस्ट बना दिए हैं।
चार फरवरी को मौनी अमावस्या का पर्व है। इस मौके पर बड़ी संख्या में चित्रकूट, फतेहपुर, बांदा आदि से लोग संगन स्नान के जाएंगे। इस बार प्रयागराज के कुंभ में भारी भीड़ जुटने की संभावना है। प्रयागराज का सीमावर्ती जिला होने के कारण, कौशाम्बी में पुलिस-प्रशासन ने खास इंतजाम किया है। जिले में इस बार ओसा चौराहा, मंझनपुर चौराहा, कोखराज बाईपास, समदा तिराहा, सैनी, पूरामुफ्ती थाना गेट, कटरा तिराहा, मखऊपुर मोड़, भगवतपुर, बैरागीपुर और टेवां पुलिस चौकी के सामने चेक पोस्ट बनाया गया है। इन पोस्ट पर पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। आने-जाने वाले वाहनों पर पुलिस-प्रशासन की सख्त नजर रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक कंपनी बीएसएफ व एक कंपनी सीआरपीएफ तैनात की गई है। इसके अलावा हर चेक प्वाइंट पर एक दरोगा, एक हेडमोहर्रिर, एक सिपाही, एक होमगार्ड व 10 रिक्रूट के जवानों को लगाया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार का कहना है कि प्रयागराज के कुंभ की सुरक्षा को लेकर चेक पोस्ट बनाए गए हैं। यहां पर सुरक्षा के लिहाज से वाहनों को चेक किया जाएगा। लोगों की किसी तरह की दिक्कत नहीं हो, इसके लिए सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिया गया है।
------