{"_id":"5bb7be1b867a5507b832360b","slug":"91538768411-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौगीरा में गन्ना तोड़ने को लेकर भिड़े दो समुदाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौगीरा में गन्ना तोड़ने को लेकर भिड़े दो समुदाय
Updated Sat, 06 Oct 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। सदर कोतवाली के निजामपुर नौगीरा गांव में महज गन्ना तोड़ने के विवाद को लेकर दो वर्ग के लोग आमने-सामने आ गए। बवाल बढ़ता, इससे पहले पहुंची पुलिस ने किसी तरह हालात पर काबू पाया। मामले में दोनों पक्ष से दो लोगों का चालान किया गया है।
निजामपुर नौगीरा निवासी राजेश यादव ने अपने खेत में गन्ना बो रखा है। पिछले कुछ दिनों से उसके खेत से गन्ना चोरी हो रहा था। गुरुवार को राजेश छिपकर खेत की रखवाली कर रहा था। दोपहर में कुछ बच्चे गन्ना तोड़ने के लिए खेत में घुसे से राजेश ने उन्हे पकड़ लिया। बच्चे पड़ोसी गांव देवखरपुर के थे। एक बच्चा दूसरे वर्ग से ताल्लुख रखने वाले प्रधान दरोगा का बेटा था। राजेश ने बच्चों को पीटने के बाद छोड़ दिया। बच्चों ने यह बात अपने घरवालों से बताई तो वह आक्रोशित हो गए। दर्जनों की संख्या में लोग हथियारों से लैश होकर नौगीरा आ गए। इधर निजामपुर नौगीरा के लोग भी उग्र हो गए। हंगामे की जानकारी किसी ने यूपी-100 व सदर कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरोगा और राजेश को हिरासत में ले लिया। शुक्रवार को दोनों का धारा 151 मेें चालान कर दिया गया है। कोतवाल अतीत पांडेय का कहना है कि मारपीट की घटना को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की जा रही थी। पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया है।