{"_id":"5bad2607867a557ec232dcd8","slug":"91538074119-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदूख की बट से पीटकर महिला को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदूख की बट से पीटकर महिला को किया घायल
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोखराज कोतवाली क्षेत्र के भरवारी कस्बे की एक महिला को मंगलवार शाम पड़ोसी दबंग ने बंदूख की बट से पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि नामजद तहरीर दिए जाने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने गुरुवार को घटना की शिकायत एसपी से की है।
भरवारी कस्बे के पुरानी बाजार मोहल्ले की चांदतारा पत्नी मो. याशीन ने बताया कि मंगलवार शाम वह बकरी चरा रही थी।
इस दौरान पड़ोसी दबंग पुरानी रंजिश के चलते अपशब्द कहने लगा। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। पूरे मोहल्ले में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। बंदूख की बट से हमला करके सिर फोड़ दिया। इस दौरान चीख-पुकार पर जुटे कस्बाइयों ने दखल देकर मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दिया। आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई के बजाए पीड़िता को ही डांटकर भगा दिया। पीड़िता ने गुरुवार को एसपी को शिकायती पत्र दिया। एसपी प्रदीप गुप्ता ने कोखराज इंस्पेक्टर को आरोपों की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।