{"_id":"5b9569ef867a557f6d0af2bc","slug":"91536518639-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से दुष्कर्म मामले में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती से दुष्कर्म मामले में रिपोर्ट दर्ज
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर (ब्यूरो)। घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म किए जाने के एक मामले में शनिवार को सैनी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। इसके बाद आरोपी की तलाश भी शुरू कर दी गई है।
सैनी कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने बताया कि 21 जुलाई 2018 को वह घर पर अकेली थी। परिवार के अन्य सदस्य घर से बाहर गए थे। इस दौरान पड़ोसी सुक्खीलाल दीवार फांदकर घर में घुस आया और कनपटी पर तमंचा सटाकर दुराचार किया। इसके बाद कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़िता के मुताबिक घटना से उसने पुलिस को अवगत कराया था, लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया गया। इससे परेशान पीड़ित युवती ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी। शनिवार को अदालत के निर्देश पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। मामले में सैनी इंस्पेक्टर राकेश तिवारी का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़कर जेल भेजा जाएगा।