{"_id":"5b8c38e042c79210bb58b9bd","slug":"91535916256-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित युवक की पिटाई में सात के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलित युवक की पिटाई में सात के खिलाफ केस
Updated Mon, 03 Sep 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर (ब्यूरो)। सैनी कोतवाली क्षेत्र के सयारा मीठेपुर गांव निवासी रामभवन पासी ने बताया कि पड़ोसी से उसकी रंजिश है। इसी के चलते वह आए दिन अपशब्द कहते हैं। विरोध करने पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं। पीड़ित के मुताबिक 21 अगस्त को भी पड़ोसी गाली-गलौच कर रहे थे। ऐतराज जताने पर पिटाई कर दी।
जान बचाने के लिए भीतर घुस गया तो दबंगों ने उसे घर में घुसकर पीटा। ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। जांच के बाद शनिवार को पुलिस ने आरोपी मुन्नालाल, रामनरेश व पांच अज्ञात निवासी मीठेपुर सयारा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मामले में सैनी इंस्पेक्टर राकेश तिवारी का कहना है कि आरोपियों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही सभी को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।