{"_id":"5b6b42a84f1c1b8f3e8b5c41","slug":"91533756072-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीस साल बाद मंझनपुर में खुला आयकर कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीस साल बाद मंझनपुर में खुला आयकर कार्यालय
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। करीब दो दशक बाद बुधवार को मंझनपुर स्थित डायट परिसर में आयकर कार्यालय खुला। कार्यालय का शुभारंभ मुख्य आयकर आयुक्त ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय में कार्यालय खुलने से आयकर दाताओं को काफी सुविधा होगी।
इनकम टैक्स से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण के लिए जिले के उपभोक्ताओं को अभी तक इलाहाबाद जाना पड़ता था। अफसरों के न होने पर लोगों को इसके लिए कई बार जाना पड़ता था। इससे लोगों का समय और पैसा दोनों जाया होता था। समस्या को देखते हुए आयकर विभाग ने जिला मुख्यालय मंझनपुर में अपना कार्यालय खोलने का फैसला किया। बुधवार को डायट परिसर में मुख्य आयकर आयुक्त इलाहाबाद राजीव जैन ने नए कार्यालय का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आयकर कार्यालय खुलने से जिलेवासियों को काफी राहत मिलेगी। इस मौके पर प्रधान आयकर आयुक्त इलाहाबाद सुबचनराम, विधायक मंझनपुर लाल बहादुर, डीएम मनीष कुमार वर्मा, एसपी प्रदीप गुप्ता, आयकर अधिकारी नरेंद्र कुमार वर्मा, व्यापार मंडल के अधिवक्ता आरपी मिश्र, व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश चंद्र अग्रहरि, प्रेम चौधरी आदि मौजूद रहे।