{"_id":"5a2c2ff84f1c1b72548c24d4","slug":"91512845304-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कब्जा करने में पूर्व प्रधान पर मुकदमा, दर्जनों निर्माण ढहाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कब्जा करने में पूर्व प्रधान पर मुकदमा, दर्जनों निर्माण ढहाए
Updated Sun, 10 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध कब्जा करने में पूर्व प्रधान पर मुकदमा, दर्जनों निर्माण ढहाए
-सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर फिर जागा प्रशासन
शनिवार को तीनों तहसीलों में हटवाया गया अवैध कब्जा
मंझनपुर (ब्यूरो)। तालाबी रकबे, ग्रामसभा की भूमि पर हुए अवैध कब्जों को लेकर प्रशासन एक बार फिर जग गया है। शनिवार को तीनों तहसीलों के अलग-अलग स्थानों पर एसडीएम व स्थानीय पुलिसबल ने अभियान चलाकर दर्जन भर लोगों के कब्जे से तालाबी भूमि खाली कराया। तहसील प्रशासन की कार्रवाई से कब्जाधारकों में हड़कंप मच गया है।
अतिक्रमण हटाओ समिति की पिछले दिनो हुई बैठक में डीएम मनीष कुमार वर्मा ने तहसील प्रशासन की नकेल कसी थी। उन्होंने तालाबी रकबों, ग्रामसभा, चारागाहों की भूमि चिन्हित हो चुके अवैध कब्जों को हटवाने का निर्देश दिया था। डीएम के निर्देश के क्रम में शनिवार को एसडीएम मंझनपुर विवेक चतुर्वेदी, तहसीलदार व थाना पुलिस को साथ लेकर बबुरा गांव पहुंचे। यहां शहादत खां ने तालाबी भूमि पर घर का निर्माण करा रखा था। एसडीएम ने अपनी मौजूदगी में निर्माण को ढहाते हुए तालाबी भूमि से अवैध कब्जा हटवाया।
एसडीएम चायल ने ढहवाया आधा दर्जन अवैध निर्माण
चायल (ब्यूरो)। तालाबी रकबों व ग्राम सभा की भूमि पर हुए अवैध निर्माण को लेकर चायल एसडीएम अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार सुरेश शुक्ल भी शनिवार को संजीदा दिखे। अधिकारीद्वय ने स्थानीय पुलिस फोर्स को साथ लेकर समसपुर गांव के एक तालाब पर किए गए अवैध कब्जे को ढहवाया। अवैध कब्जा करने वाले खड़क सिह व रामेश्वर को हिदायत दी कि दोबारा कोशिश की तो प्राथमिकी दर्ज कराकर जेल भेज दिया जाएगा। यहां के बाद दोनों अधिकारी मुरादपुर गांव पहुंचे। गांव के कृष्णा प्रसाद, विन्देश्वरी प्रसाद, राम लाखन, दीपक द्वारा तालाब की पांच बीघे भूमि पर किए गए कब्जे को हटवाया। मौके पर नोटिस बोर्ड लगाकर उन्होंने दोबारा कब्जा न करने की हिदायत ग्रामीणों को दी। दो गांवों के आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ हुई कार्रवाई से इलाके में हड़कंप रहा।
विज्ञापन
एसडीएम के निर्देश पर पूर्व प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
सिराथू (ब्यूरो)। स्थानीय एसडीएम शिवनारायण सिंह के निर्देश पर शनिवार को सैनी पुलिस ने पूर्व ग्राम प्रधान के खिलाफ अवैध कब्जे की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना की जानकारी आरोपी को मिली तो हड़कंप मच गया है।
मीठेपुर सयारा ग्राम प्रधान केतकी देवी ने एसडीएम सिराथू शिवनारायण से शिकायत की थी। आरोप लगाया कि ग्रामसभा की भूमि पूर्व प्रधान हिसामउद्दीन ने अवैध कब्जा कर सरसों की फसल बो रखी है। एसडीएम ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए राजस्व निरीक्षक जयराम व हलका लेखपाल वासुदेव को कब्जा हटवाने का निर्देश दिया था। इसके बाद भी अवैध कब्जा मातहतों ने नहीं हटवाया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने सैनी कोतवाली में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। इसे लेकर अन्य गांवों के अवैध कब्जा करने वालों में हड़कंप है।
ठेकेदार कल्याण समिति की बैठक 14 को
मंझनपुर (ब्यूरो)। ठेकेदार कल्याण समिति की समस्याओं को लेकर बैठक 14 दिसंबर को लखनऊ में होगी। जानकारी देते हुए संगठन के पंकज केसरवानी ने बताया कि बैठक में ठेकेदारों की विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके बाद शासन को मांगों का ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने जिले के सभी ठेकेदारों से निर्धारित तिथि को लखनऊ पहुंचने का आह्वान किया है।