{"_id":"5c84145cbdec221461124f6b","slug":"81552159836-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट के अधिवक्ता से मारपीट कर लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट के अधिवक्ता से मारपीट कर लूटपाट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों ने वकील को लूटा
अमर उजाला ब्यूरो
सरायअकिल। कोतवाली क्षेत्र के अतरसुइया के समीप शुक्रवार की रात बाइक से घर जा रहे हाईकोर्ट के एक वकील की बाइक, मोबाइल और नौ हजार रुपये लूट कर बदमाश फरार हो गए। तहरीर पुलिस को दी गई है।
सरायअकिल कोतवाली के जुगराजपुर गांव निवासी नरेश पांडेय (32) पुत्र श्यामलाल प्रयागराज के हाईकोर्ट में वकील हैं। शुक्रवार रात वह बाइक से सरायअकिल आए थे। रात करीब दस बजे घर वापस लौटते समय अतरसुइया गांव के समीप पहुंचते ही बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। वकील के साथ मारपीट कर नौ हजार, मोबाइल फोन और गाड़ी लूट ली। वकील ने फोन से पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने संदिग्ध लोगों से पूछताछ की, लेकिन घटना के बारे में पता नहीं चला।
----------
विवाहिता से दुष्कर्म में फंसा अधेड़
मंझनपुर (ब्यूरो)। सदर कोतवाली पुलिस ने एक विवाहिता के साथ 10 महीने पहले हुए दुष्कर्म मामले में आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने यह कार्रवाई अदालत के आदेश पर की है। महिला का आरोप है कि 20 मई 2018 को गांव के ही शीतला प्रसाद ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। शिकायत सदर कोतवाली के अलावा पुलिस विभाग के अफसरों से की गई थी। कार्रवाई नहीं होने पर उसने अदालत की शरण ली।
विज्ञापन
---------
छिनैती की रिपोर्ट दर्ज
मंझनपुर (ब्यूरो)। मंगरोहनी गांव निवासी अमृत लाल की तहरीर पर पुलिस मंझनपुर के कटरा नगर निवासी अरुण केसरवानी के खिलाफ मारपीट और छिनैती की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अमृत लाल का आरोप था कि अरुण उसकी भूमिधरी जमीन पर कब्जा करना चाहता है। इसी वजह से 14 नवंबर 2018 को उन्होंने मारपीट कर 1530 रुपया छीन लिए थे। पुलिस ने अदालत के आदेश पर आरोपी अरुण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
------
मैजिक-ट्रेलर की टक्कर में चालक घायल
मंझनपुर। महेवाघाट कोतवाली के हिनौता मोड़ के समीप शनिवार की दोपहर मैजिक और ट्रेलर की आमने-सामने हुई टक्कर में मैजिक चालक अगियौना निवासी रोहित मौर्या जख्मी हो गया। रोहित महेवाघाट से मैजिक लेकर मंझनपुर जा रहा था। रोहित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।