फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   प्रेमिका की हत्या करने आया सिरफिरा युवक तमंचे संग गिरफ्तार

प्रेमिका की हत्या करने आया सिरफिरा युवक तमंचे संग गिरफ्तार

Sun, 10 Mar 2019 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
प्रेमिका की हत्या करने आया सिरफिरा युवक तमंचे संग गिरफ्तार
प्रेमिका की हत्या करने आया युवक तमंचे संग गिरफ्तार
विज्ञापन

कोखराज कोतवाली क्षेत्र के सिंघिया चौकी पुलिस ने भेजा जेल
दो दिन पहले प्रेमिका के परिजनों ने ग्रामीणों संग मिलकर की थी पिटाई
अमर उजाला ब्यूरो
भरवारी। प्रेमिका की हत्या करने के इरादे से आए एक युवक को कोखराज कोतवाली के सिंघिया चौकी पुलिस ने शुक्रवार रात तंमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। दो दिन पहले प्रेमिका के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पिटाई की थी। पुलिस ने आरोपी युवक को जेल भेज दिया।
बताया जाता है कि सिंघिया चौकी प्रभारी राजीव नारायण सिंह हमराहियों के साथ शुक्रवार रात तकरीबन 11 बजे गश्त पर थे। इस दौरान सिंघिया गांव के पास एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखते ही छिपने की कोशिश करने लगा। शक होने पर पुलिसकर्मियों ने दौड़कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में युवक के कब्जे से एक तमंचा व तीन कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने अपना नाम स्माइल पुत्र फप्फूल अहमद निवासी लाल बिहारा थाना धूमनगंज जनपद प्रयागराज बताया। युवक ने बताया कि कोखराज इलाके के एक गांव में रहने वाली गैर बिरादरी एक लड़की से वह मोहब्बत करता है। दो दिन पहले वह उससे मिलने गया था। बताया जाता है कि लड़की के विरोध करने पर घर में घुसे युवक की परिजनों और ग्रामीणों ने पिटाई कर दी थी। प्रेमिका की बेवफाई से खफा युवक उसकी हत्या की योजना बना डाली। इसी इरादे से वह तमंचा लेकर आया था। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद शनिवार को उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

-------
दीवार गिराने के मामले में चार पर केस
भरवारी। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के सिंघिया निवासी सत्य प्रकाश ने बताया कि भवंस मेहता कॉलेज के बगल में उसकी पुश्तैनी जमीन है। इसी पर उसने अपनी दादी की कब्र बना रखी है। इसके बगल में चरवा के मौली निवासी महेंद्र और विमल तथा भरवारी कस्बे में रहने वाले कैलाश और दिनेश की भी जमीन है। आरोप है कि पांच मार्च को चारों ने कब्र की चहारदीवारी को गिरा दिया। विरोध करने पर गाली-गलौज भी किया। पीड़ित की तहरीर पर शनिवार को पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed