{"_id":"5bb11946867a5570f1105b4a","slug":"81538332998-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म में नाकाम दरिंदे ने किशोरी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म में नाकाम दरिंदे ने किशोरी को पीटा
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी से शनिवार रात पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर रेप का प्रयास किया। विरोध करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दे दी है।
पश्चिमशरीरा इलाके की एक किशोरी ने बताया कि शनिवार रात वह घर पर अकेली थी। परिवार के सदस्य कहीं बाहर गए थे। इस दौरान पड़ोसी युवक दीवार फांदकर भीतर घुस आया और जोर-जबर्दस्ती करने लगा। इज्जत पर आफत देख पीड़िता ने चीखना-चिल्लाना शुरू किया तो आरोपी ने लात-घूसों से उसकी पिटाई की। इसके बाद कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए फरार हो गया। घटना से डरी-सहमी पीड़ित लड़की ने फोन करके आपबीती परिजनों के बताई तो उनके होश उड़ गए। परिवार वालों के लौटने पर सुबह पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दिया। मामले में पश्चिमशरीरा इंस्पेक्टर राधेश्याम वर्मा का कहना है कि घटना की जांच कराने के बाद कार्रवाई की जाएगी।