फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   विद्युत कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर का निर्देश

विद्युत कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर का निर्देश

Fri, 28 Sep 2018 12:18 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
विद्युत कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर का निर्देश
रिश्वतखोरी की शिकायत पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने दो विद्युत कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश नगर कोतवाल को दिया है। मामला बिजली विभाग से जुड़ा होने के कारण अभी पुलिस रिपोर्ट लिखने की हिम्मत नहीं जुटा सकी है।
विज्ञापन


मंझनपुर क्षेत्र के खुंदमीरपुर निवासी दीपक कुमार आदि ने हफ्ते भर पहले अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को शिकायती पत्र देकर बताया कि कुछ दिन पहले उनके गांव का ट्रांसफार्मर जल गया था। दस सितम्बर को नया ट्रांसफार्मर स्टोर से भेजा गया। वह गांव पहुंचा ही नहीं। सुपरवाइजर लालचंद्र शर्मा और संविदा कर्मी मुजीब हसन ने इसे लगाने के लिए दो हजार रुपये की मांग की। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट जितेन्द्र श्रीवास्तव ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच कराई तो आरोप सही पाए गए।
विज्ञापन


इसके बाद गुरुवार को उन्होंने दोनों विद्युत कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश नगर कोतवाली पुलिस को दे दिया। मामले में नगर कोतवाल अजीत कुमार पांडेय का कहना है कि केस दर्ज करने का निर्देश मिला है। विभागीय आला अधिकारियों के आदेश का इंतजार है। इसके बाद रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed