{"_id":"5babdc2c867a557e8572ab0e","slug":"81537989676-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल ही जीवन, बेवजह दोहन न करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल ही जीवन, बेवजह दोहन न करें
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अटसराय। जल बचाओ-जीवन बचाओ को लेकर बुधवार को अजुहा स्थित हनुमान इंटर कॉलेज में गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने दोहन से होने वाले दुष्प्रभाव को लेकर चर्चा की।
बतौर मुख्य अतिथि अतिरिक्त मजिस्ट्रेट जीतेंद्र श्रीवास्तव ने बच्चों से कहा कि जल जीवन के लिए बहुमूल्य है। इसे बचाना व संरक्षित करना सभी का दायित्व है। पेड़ों की कटाई से वर्षा का स्तर गिरता जा रहा है। सभी को सोचना होगा, जब पेड़ ही नहीं रहेंगे तो पानी कैसे मिलेगा। विशिष्ठ अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक ने जल संरक्षण के अलावा बेटियों की सुरक्षा को लेकर बताया कि सरकार ने 1090 सेवा लागू की है। इस सेवा से बेटियों को बेहिचक कॉलेज जाने से कोई रोक नहीं सकता। मनचलों के जेहन में खौफ है। समाजसेवी रणविजय निषाद ने कहा समग्र लोकमानस जल एवं पर्यावरण के असंतुलन को लेकर चिंतित है। कहीं सूखा तो कहीं बादल फटने की घटनाएं हो रही है। इस मौके पर स्कूल के बच्चों ने देवी वंदन किया। पौध लगाकर बच्चों ने उसके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य ब्रजेश चंद्र सिंह, अभिषेक दुबे, प्रेम प्रकाश शर्मा, रामलखन चौधरी, डॉ. रामकिरण त्रिपाठी, धर्मराज सिंह, अवधेश सिंह, राजेश कुमार, राजेश पांडेय, महेंद्र मिश्र, केपी सिंह, शशि कुमार, करन सिंह रावत सहित तमाम लोग मौजूद रहे।