फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   डेंगू के मरीज मिले तो ग्राम प्रधान होंगे जिम्मेदार

डेंगू के मरीज मिले तो ग्राम प्रधान होंगे जिम्मेदार

Thu, 20 Sep 2018 11:57 PM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
डेंगू के मरीज मिले तो ग्राम प्रधान होंगे जिम्मेदार
जानलेवा मच्छरों को नष्ट करने का जिम्मा अब ग्राम प्रधानों पर हो गया है। ग्राम स्वच्छता समिति के खाते से फागिंग मशीन खरीदकर दवा का छिड़काव कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके लिए शासन ने दस-दस हजार रुपये की व्यवस्था की है। ऐसा नहीं करने पर गांव में डेंगू का मरीज मिला तो ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पीड़ित के इलाज की जिम्मेदारी भी प्रधान की होगी।
विज्ञापन


गांवों की साफ-सफाई के लिए हर गांव में ग्राम स्वच्छता समिति बनी है। समिति का अपना बैंक खाता होता है। इस खाते में शासन की ओर से हर साल दस-दस हजार रुपये भेजा जाता है। अक्सर शिकायत मिलती है कि गांवों की साफ-सफाई कराए बगैर ग्राम प्रधान इस मद की धनराशि का गोलमाल कर जाते हैं। नतीजतन गांवों में गंदगी फैली रहती है। इससे संक्रामक बीमारियां जैसे मलेरिया, डेंगू और डायरिया का फैलने का खतरा बढ़ जाता है। समस्या को देखते हुए मच्छर जनित बीमारियों पर नियंत्रण के लिए इस बार शासन ने शिकंजा कस दिया है। ग्राम स्वच्छता समिति के खाते में रकम भेजने के साथ ही ग्राम प्रधानों को फागिंग मशीन, दवा खरीद और छिड़काव करवाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


निर्देशों के पालन करवाने का जिम्मा जिला मलेरिया अधिकारी को सौंपा गया है। शासन की ओर से साफ चेतावनी दी गई है कि गांव में डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया सरीखी संक्रामक बीमारियां फैलने पर सीधे तौर पर ग्राम प्रधान को जिम्मेदार माना जाएगा। मरीज मिलने पर प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पीड़ित के इलाज में आने वाले खर्च की भरपाई भी प्रधान से कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाहर से मरीज आने पर जिम्मेदारी से मुक्त होंगे प्रधान
कई बार देखने को मिलता है कि बाहर कमाने गए युवक संक्रामक बीमारी की चपेट में आने के बाद घर वापस लौट आते हैं। या फिर रिश्तेदारी में रहने के दौरान लोग बीमारी के शिकार हो गए। तो ऐसे मरीजों में प्रधान की लापरवाही नहीं मानी जाएगी। बसर्ते इसकी सूचना विभाग को देनी पड़ेगी।

मशीन खरीद में नहीं कर सकेंगे फर्जीवाड़ा
स्वच्छता समिति के खाते से खरीदी गई फागिंग मशीन का बिल-बाउचर लेकर स्वास्थ्य विभाग में जमा करना होगा। ताकि, स्पष्ट हो सके कि गांव में मशीन खरीदकर फागिंग कराई जा रही है। शासन ने रकम के दुरुपयोग को रोकने के लिए इस तरह का निर्देश दिया है।


स्वच्छता समिति के खाते में भेजी गई रकम से फागिंग मशीन खरीदकर मच्छर रोधी दवा के छिड़काव का निर्देश मिला है। इसके लिए जिला पंचायत राज विभाग से वार्ता की जा रही है।
डॉ पीएन चतुर्वेदी-सीएमओ
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed