फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Dengue symptoms in Kaushambi

दोआबा में फिर डेंगू की दस्तक, 100 लोगों में मिले लक्षण

Tue, 18 Sep 2018 12:35 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
Dengue symptoms in Kaushambi
दोआबा में एक बार फिर डेंगू ने दस्तक दे दी है। अकेले मूरतगंज ब्लॉक के अमनी लोकीपुर गांव में ही 100 लोगों में इस बीमारी के लक्ष्ण मिले हैं। यहां मलेरिया के भी 14 पीड़ित मिले हैं। सोमवार को स्वस्थ्य विभाग की टीम ने गांव में कैंप लगाकर मरीजों की सेहत जांची। नि:शुल्क दवाएं देने के साथ रक्त का नमूना परीक्षण के लिए भेजा।
विज्ञापन


जिलें में करीब एक साल पहले डेंगू ने आतंक मचाकर रख दिया था। तब इस बीमारी से सैकड़ों लोग पीड़ित थे। डेंगू ने अब एक दफा फिर डंक मारना शुरू कर दिया है। अमनी लोकीपुर गांव में दर्जनों लोग बीमार हैं। इसकी जानकारी होने पर सोमवार को सीएमओ ने मूरतगंज पीएचसी में तैनात डॉ. गुलाम अहमद की अगुवाई में एक स्वास्थ्य टीम गांव भेजी। इस टीम ने कैंप लगाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। चिकित्सकों ने बताया कि लगभग 100 लोगों की प्लेटलेट्स कम थी। इनका ब्लड जांच के लिए भेज दिया गया है। जरुरी दवाओं के साथ परहेज की भी सलाह दी गई है।
विज्ञापन


मलेरिया पीड़ित मिले 14 मरीजों को भी दवाएं दे दी गई हैं। बतादें कि अमनी लोकीपुर के साथ जिले के कई और गांवों में भी डेंगू बीमारी फैली हुई है। नेवादा ब्लॉक के रामपुर निवासी हिमांशु यादव पुत्र मानिकचंद्र, अजीत कुमार पुत्र कल्लू व वीरेन्द्र पुत्र रामखेलावन बीमारी से पीड़ित हैं। सदर ब्लॉक के दीवर कोतारी गांव में भी शिक्षक छोटू सहित करीब छह लोग बीमारी की चपेट में हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीएन चतुर्वेदी ने बताया कि सभी गांवों में कैंप लगाकर जल्द ही लोगों की सेहत की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed