फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   मांगों को लेकर कोटेदारों ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

मांगों को लेकर कोटेदारों ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Sun, 02 Sep 2018 12:25 AM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर कोटेदारों ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
मंझनपुर। विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को जिले भर के कोटेदारों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। मांग पूरी नहीं होने पर बेमियादी आंदोलन की चेतावनी भी दी।
कोटेदार वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले शनिवार को जिले भर की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के संचालक मुख्यालय स्थित डायट मैदान में इकट्ठा हुए। इसके बाद नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां प्रदर्शन करते हुए महामहिम को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन


ज्ञापन में कोटेदारों ने होम डिलेवरी की व्यवस्था लागू करने, मानेदय और कमीशन देने, पूर्व का बकाया होम डिलेवरी का भुगतान देने, धारा 3/7 खत्म करने, ग्राम पंचायत का अधिकार समाप्त कर दुकानों को सरकारी नियंत्रण में करने और कोटेदारी व्यवस्था समाप्त नहीं करने की मांग की। इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष उदित नारायणपाल ने कहाकि कोटेदारों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। ज्ञापन देने वालों में मनोज कुमार, दिनेश कुमार, चिंतामणि, रामचंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed