{"_id":"5a04acae4f1c1b6e548bbfa4","slug":"81510255790-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव: खाकी ने खींचा सुरक्षा का खाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव: खाकी ने खींचा सुरक्षा का खाका
Updated Fri, 10 Nov 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव की पुलिस ने की तैयारी
-चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रहेंगे पुलिस और पीएसी के जवान
-छह जोन और बारह सेक्टरों में बंटा जिला
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। निकाय चुनाव की सुरक्षा का पुलिस प्रशासन ने खाका तैयार कर लिया है। छह जोन और बारह सेक्टरों में पुलिस और पीएसी के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात होंगे। मतदान में कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए जिम्मेदारों को जरूरी दिशा निर्देश दिए जा चुके है। साथ ही अराजकतत्वों की खुफिया निगहबानी भी शुरू करा दी गई है।
नामांकन के साथ ही निकाय चुनाव की सियासत चरम पर है। चुनावी अखाड़े में जोर आजमाइश के लिए उतरे उम्मीदवार एक दूसरे को शिकस्त देने के लिए हर हथकंडा अपनाने लगे हैं। इसी बीच उपद्रवी भी सक्रिय हो गए हैं। खुद की अदावत को भी भुनाने का प्रयास किया जाने लगा है। चुनाव में गड़बड़ी न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया है। 106 बूथों में 12 संवेदनशील और 17 अतिसंवेदनसील हैं। छह जोन और बारह सेक्टरों में पुलिस के साथ पीएसी के जवान तैनात किए जाएंगे। सुरक्षा के मद्देनजर नगर पंचायतों में पुलिस ने फ्लैग मार्च भी शुरू कर दिया है। मतदाताओं के बीच जाकर उन्हें बेखौफ होकर मतदान करने की राय दी जा रही है। खाकी ने दिखाना शुरू कर दिया है कि हम किसी से कम नहीं।
-------------------------
चुनाव में लगने वाले जवानों की संख्या
उपनिरीक्षक: 125
एचसीपी: 165
सिपाही: 850
होमगार्ड: 900
पीएसी: 24 कंपनी
-----------------------
सामान्य बूथ
सिपाही: 02
होमगार्ड: 02
------------
संवेदनशील बूथ
उपनिरीक्षक: 01
सिपाही: 02
-----------------
अतिसंवेदनशील बूथ
उपनिरीक्षक: 01
एचसीपी: 01
सिपाही: 02
होमगार्ड: 02
-----------------
सुरक्षा को लगेगा उड़ाका दल
मंझनपुर (ब्यूरो)। नगर पंचायत के आस-पास दस किलोमीटर की परिधि में आने वाले गांवों में पुलिस का उड़ाका दल सक्रिय किया जाएगा। सभी जोन में पुलिस का यह उड़ाका दल उपद्रवियों पर नजर रखेगा। किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना, उपद्रव होने पर अफसरों को जानकारी देते हुए फौरन घटना स्थल पहुंचेगा।
विज्ञापन
---------------------
24 घंटे पहले सील होगी सरहद
मंझनपुर (ब्यूरो)। नगर पंचायतों में मतदान से 24 घंटे पहले जिले की सीमाओं के साथ निकायों की सरहद सील कर दी जाएगी। इसके लिए 30 बैरियर बनाए गए हैं। महेवाघट, कनवार, पूरामुफ्ती, कनैली आदि तीस स्थानों पर पुलिस का बैरियर लगेगा। यहां से गुजरने वाले हर शख्स की जांच पड़ताल की जाएगी।
--------------------
हिस्ट्रीशीटरों की निगहबानी को टीम गठित
मंझनपुर (ब्यूरो)। निकाय चुनाव क्षेत्र के 53 हिस्ट्रीशीटरों की निगहबानी के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं, जो एचएस की हर गतिविधियों पर नजर रख रही हैं। साथ ही पुलिस ने सभी को नोटिस भी थमा दिया है ताकि मतदान के दिन किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो।
---------------------
निकाय चुनाव को सकुल संपन्न कराए जाने के लिए सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया गया है। पुलिस और पीएसी की भी व्यवस्था कर ली गई है। सभी थानेदारों को इलाके के उपद्रवियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। चुनाव में किसी प्रकार की भ्रामक टिप्पणी न हो इसके लिए भी सतर्कता बरती जा रही है।
प्रदीप गुप्ता
पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी
------------------------