{"_id":"59638a804f1c1b844c8b4667","slug":"81499695744-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘आधार’ ने गरीबों के घरों का चूल्हा किया ठंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘आधार’ ने गरीबों के घरों का चूल्हा किया ठंडा
Updated Mon, 10 Jul 2017 07:39 PM IST
विज्ञापन
मंझनपुर।
नगर पंचायतों के राशन कार्ड धारकों को ई-पॉश मशीन के जरिए राशन वितरित किया जा रहा है। आधार लिंक न होने के कारण उपभोक्ता की गैरहाजिरी में उनके परिजनों को कोटेदार राशन नहीं दे रहे हैं। इससे कोटेदारों के यहां राशन भारी मात्रा में डंप हो गया है। इस व्यवस्था को लेकर उपभोक्ता के परिजन आक्रोशित हैं। ई-पॉश मशीन के सिस्टम ने गरीबों का चूल्हा ठंडा कर रखा है।
जिले की सातों नगर पंचायतों में शासन के निर्देश पर अब ई-पॉश मशीन के जरिए राशन का वितरण किया जा रहा है। इस मशीन में कार्ड धारक को अपना अंगूठा निशान लगाना पड़ता है। इसके बाद ही राशन प्राप्ति की पर्ची मशीन से निकलती है। अधिकांश उपभोक्ताओं के राशन कार्ड आधार कार्ड से लिंक नहीं हैं। कइयों ने आधार कार्ड ही नहीं बनवाया है।
आधार कार्ड लिंक न होने के कारण परिवार के मुखिया के अलावा उनके परिजनों को कोटेदार राशन नहीं वितरित कर रहे हैं। यह समस्या मंझनपुर, सरायअकिल, करारी, चायल, भरवारी, सिराथू और अजुहा नगर पंचायतों में है। चायल नगर पंचायत के अधिकांश उपभोक्ताओं के परिजनों को जून माह का राशन नहीं मिल सका है। इससे उनके परिजन परेशान हैं।
विज्ञापन
यही हाल सभी नगर पंचायतों का है। ई-पॉश मशीन की इस नई व्यवस्था ने पात्र गृहस्थी व अन्त्योदय राशन कार्ड के मुखिया के सामने समस्या खड़ी कर दी है। गरीब तबके के लोग मेहनत-मजदूरी करने के लिए बाहर रहते हैं। उनके न रहने पर अब उनके परिजनों को राशन नहीं मिल पा रहा है।
‘आधार’ ने गरीबों के घरों का चूल्हा किया ठंडा
आधार कार्ड लिंक न होने पर मुखिया के परिजनों को नहीं मिल रहा राशन
कोटेदारों के यहां डंप पड़ा है सरकारी राशन, कार्डधारक के परिजन परेशान
आधार कार्ड लिंक न होने के कारण यह समस्या आ रही है। जिनको राशन नहीं मिला है, उनको जल्द ही राशन दिलवाया जाएगा। ऐसे उपभोक्ताओं के परिजनों को दस दिन बाद कोटे की दुकान में बुलवाया जाएगा। बाकायदा वीडियोग्राफी के दौरान उनको राशन दिलवाया जाएगा।
आनन्द सिंह
जिला आपूर्ति अधिकारी
आधार कार्ड लिंक नहीं हैं। इसके अलावा कई उपभोक्ताओं ने आधार कार्ड बनवाया ही नहीं है। जुलाई के अंत तक नगरीय क्षेत्रों के उपभोक्ताओं का आधार कार्ड बनवाकर उनको लिंक करा दिया जाएगा। सभी उपभोक्ताओं को राशन मिलेगा। आधार लिंक होने के बाद सारी समस्या का समाधान हो जाएगा।
मनीष कुमार वर्मा
जिलाधिकारी