फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   80 workers arrested arbitrarily, left on bond

मनमानी कर रहे 80 कामगार गिरफ्तार, मुचलके पर छोड़ा

Mon, 11 May 2020 11:48 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
80 workers arrested arbitrarily, left on bond
80 workers arrested arbitrarily, left on bond - फोटो : KAUSHAMBI
मनमानी कर रहे 80 कामगार गिरफ्तार, मुचलके पर छोड़ा
विज्ञापन

लॉकडाउन: किसी पर मास्क नहीं लगाने तो किसी पर बेवजह घूमने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर/चायल। एकांतवास के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने अब और सख्ती शुरू कर दी है। सोमवार को करीब 80 बेपरवाह एकांतवासियों को गिरफ्तार किया गया। हालांकि बाद में लिखापढ़ी कर सभी को मुचलके पर छोड़ दिया गया।
उद्योगविहीन कौशाम्बी जिले के हजारों लोग दूसरे बड़े शहरों में प्राइवेट नौकरी करते हैं। कोविड-19 के चलते लॉकडाउन हुआ तो अब सभी किसी न किसी तरह घर लौटने लगे हैं। परदेश से लौटने वालों को या तो क्वारंटीन सेंटरों पर रखा जा रहा है या फिर उनसे घर पर ही एकांतवास बिताने के लिए कहा जा रहा है। हैरानी की बात है कि खतरा होने के बावजूद एकांतवासी मनमानी कर रहे हैं। कोई मास्क नहीं लगा रहा है तो कोई बेवजह इधर-उधर घूमकर ग्रामीणों के संपर्क में आ रहा है। इस तरह की शिकायत मिलने पर एसपी अभिनंदन गंभीर हो गए हैं। उन्होंने बेपरवाह एकांतवासियों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। सोमवार को अभियान के तहत मंझनपुर पुलिस ने करीब चारए करारी पुलिस ने पांच, पश्चिमशरीरा पुलिस ने छह, सैनी पुलिस ने 16, पूरामुफ्ती पुलिस ने आठ, चरवा पुलिस ने 10, कोखराज पुलिस ने 15, सरायअकिल पुलिस ने तीन और कड़ा धाम पुलिस ने तकरीबन 13 बेपरवाह एकांतवासियों को गिरफ्तार किया। इन सभी के खिलाफ एफ आईआर दर्ज की गई है। बाद में सभी को मुचलके पर रिहा कर दिया गया है। एसपी ने बताया कि कोरोना संक्त्रस्मण का खात्मा होने तक अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन

वहीं होम क्वारंटीन के बाबत शासन के मिले निर्देशों का पालन कराने के लिए सोमवार को नेवादा और चायल विकास खंड के गांवों में खंड विकास अधिकारी विजय शंकर त्रिपाठी ने निगरानी समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। बीडीओ ने कहा जो लोग होम क्वारंटीन में है वह परिवार से 21 दिनों तक अलग रहेंगे। बीडीओ ने बसुहार, दनियालपुर, मोहम्मदपुर, शाहपुर पेरवा, चिल्ला शहबाजी समेत विभिन्न गांव में बैठक कर निगरानी समिति के सदस्यों को होम क्वारंटाइन के संबंध में दिशा निर्देश दिए। कहा सभी लोग निर्देशों का पालन करें। जिससे सभी सुरक्षित रहें और कोरोना की शृंखला को तोड़ा जा सके। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी पीके गुप्ता समेत समिति के सभी सदस्य व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed