{"_id":"60f47de08ebc3e6d1e666253","slug":"8-block-pramukh-and-654-bdc-member-will-take-oath-on-tuesday-kaushambi-news-ald311213928","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 जुलाई को शपथ लेंगे आठ ब्लॉक प्रमुख और 654 बीडीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 जुलाई को शपथ लेंगे आठ ब्लॉक प्रमुख और 654 बीडीसी
Mon, 19 Jul 2021 12:59 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक प्रमुख व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के शपथ ग्रहण का इंतजार खत्म हो गया है। शासन स्तर से इसके लिए कार्यक्रम जारी हो गया है। 20 जुलाई को जिले भर में शपथ ग्रहण समारोह कराए जाएंगे। प्रशासन ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। शपथ ग्रहण के लिए मजिस्ट्रेट नामित कर दिए गए हैं। पहले यह मजिस्ट्रेट ब्लॉक प्रमुखों को शपथ दिलाएंगे। इसके बाद ब्लॉक प्रमुख क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाएंगे।
जिले में कुल आठ ब्लॉक प्रमुख व 654 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। 29 अप्रैल को जिले में क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव हुआ था। इसके बादे दो मई को परिणाम आया। वैसे तो उसी दौरान ब्लॉक प्रमुखों का भी चुनाव होना था, लेकिन कोरोना की वजह से इसे आगे बढ़ा दिया गया। पिछले दिनों जिले में ब्लॉक प्रमुख का चुनाव कराया गया। इसमें एक ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध चुने गए थे।
वहीं, बाकी के सात ब्लॉकों में प्रमुख पद के लिए मतदान हुआ। 10 जुलाई को जिले के सभी पदों पर ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हो गए। अब शासन स्तर से सभी ब्लॉक प्रमुख व क्षेत्र पंचायत सदस्यों की शपथ के लिए कार्यक्रम जारी किया गया है। कार्यक्रम के अनुसार एसडीएम व तहसीलदार स्तर के अधिकारी ब्लॉक प्रमुखों को शपथ दिलाएंगे। इसके बाद इसी दिन क्षेत्र पंचायतों की पहली बैठक होगी। इसमें समितियों का गठन किया जाएगा। डीएम सुजीत कुमार ने सभी ब्लॉकों में शपथ दिलाने के लिए अधिकारी नामित कर दिए हैं।