{"_id":"5cb5c5d1bdec22140c42d340","slug":"71555416529-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंदा जलाकर मौत के घाट उतारी गई थी इंजीनियर योगिता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिंदा जलाकर मौत के घाट उतारी गई थी इंजीनियर योगिता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिंदा जलाकर मौत के घाट उतारी गई थी इंजीनियर योगिता
मृतका के भाई ने एसपी मेरठ के साथ कौशाम्बी के पुलिस कप्तान से भी की शिकायत
दहेज हत्या का लगाया आरोप, चार के खिलाफ दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
बारा। मेरठ में ब्याही कौशाम्बी के मकदूमपुर ढोकसहा गांव की इंजीनियर योगिता दहेज की खातिर जिंदा जलाकर मारी गई थी। उसके भाई ने यह आरोप लगाया है। उसने एसपी मेरठ के साथ कौशाम्बी पुलिस कप्तान से भी घटना की शिकायत की है।
मकदूमपुर ढोकसहा निवासी सुशील कुमार नोएडा स्थित एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर है। उसकी बहन योगिता भी वहीं किसी फैक्ट्री में इंजीनियर थी। सुशील की मानें तो करीब डेढ़ साल पहले उसने योगिता का विवाह मेरठ में किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली योगिता को प्रताड़ित करने लगे। ससुराल वालों को योगिता का नौकरी करना भी पसंद नहीं था। नौ अप्रैल 2019 को ससुराल में घर के भीतर ही योगिता संदिग्ध दशा में आग से झुलस गई थी। आरोप है कि ससुराल वालों ने खुदकुशी की बात कहते हुए मायके वालों को खबर किए बिना मृतका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सोमवार को इस घटना में नया मोड़ तब आया, तब मृतका के भाई ने दहेज हत्या का आरोप जड़ दिया। उसने पति, सास, नंद व देवर के खिलाफ रजिस्टर्ड डॉक भेजकर कौशाम्बी पुलिस कप्तान से शिकायत की है। मेरठ एसपी को भी तहरीर दिया है। मामले में एसपी प्रदीप गुप्ता का कहना है कि घटना से इस जिले का कोई लेना-देना नहीं है। पीड़ित परिवारीजन चाहेंगे तो एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी।
दहेज के लिए दो विवाहिताओं को पीटकर घर से निकाला
फतेहपुर और गाजियाबाद में रहने वाले दहेजलोभियों का कारनामा
एसपी के निर्देश पर परिवार परामर्श केन्द्र प्रभारी ने शुरू की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। फतेहपुर और गाजियाबाद में ब्याही दोआबा की दो बेटियों को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने घर से भगा दिया। इससे पहले उनकी बेरहमी से पिटाई भी की। पीड़िताओं की शिकायत पर एसपी ने परिवार परामर्श केन्द्र प्रभारी को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा निवासी उर्मिला पुत्री हरिश्चंद्र ने बताया कि उसका विवाह करीब तीन साल पहले गाजियाबाद में हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया। पर, उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़िता की मानें तो हफ्ते भर पहले ससुरालीजनों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद घर से भगा दिया। मायके वालों ने एक दफा फिर समझौते का प्रयास किया। बात नहीं बनने पर पीड़ित महिला ने सोमवार को एसपी से शिकायत की। इसी तरह मंझनपुर की रेशमा पुत्री झब्बन ने बताया कि उसका विवाह साल भर पहले फतेहपुर में हुआ था। दहेज में बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर शनिवार को ससुरालीजनों ने घर से निकाल दिया। एसपी प्रदीप गुप्ता ने दोनों मामलों में परिवार परामर्श केन्द्र प्रभारी को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।