{"_id":"5c58529ebdec2237d6013d77","slug":"71549292190-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बबली कोल गैंग ने भट्ठा मुंशी को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बबली कोल गैंग ने भट्ठा मुंशी को मार डाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबली कोल गैंग ने भट्ठे के मुंशी को मार डाला
घटनास्थल पर छोड़ा पत्र, गुंडा टैक्स नहीं मिलने पर हर हफ्ते लाश गिराने की धमकी
कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के उरई अशरफपुर में रविवार रात हुई वारदात
फोटो नं-
अमर उजाला ब्यूरो
बारा (कौशाम्बी)। चित्रकूट के कुख्यात डकैत बबली कोल गैंग ने रविवार रात कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के उरई अशरफपुर गांव में एक भट्ठा मुंशी को मार डाला। शव के पास उसने एक पत्र छोड़ा। इसमें लिखा था कि गुंडा टैक्स नहीं मिलने पर हर हफ्ते लाश गिरेगी। मृतक के बेटे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर लिखकर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
उरई अशरफपुर निवासी पितंबरलाल (65) पुत्र वैद्यनाथ पड़ोसी गांव मवई स्थित भट्ठे का मुंशी था। रविवार शाम करीब सात बजे खाना खाने के बाद वह साइकिल लेकर घर से भट्ठे के लिए निकला। फिर सोमवार सुबह गांव के बाहर एक खेत में उसकी सिर कूची हुई लाश मिली। शव के पास चित्रकूट जिले के सात लाख के इनामी डकैत बबली कोल का धमकी भरा पत्र पड़ा था। इसमें भट्ठा मुंशियों को काम बंद नहीं करने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई थी। बताया जाता है कि मालिकों को गुंडा टैक्स नहीं देने पर खामियाजा भुगतने की चेतावनी दी गई थी। मजदूरों के लिए भी धमकी लिखी थी। उधर, मुंशी की लाश पड़ी होने की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिजन रोते-बिलखते हुए घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी प्रदीप गुप्ता के निर्देश पर सीओ सिटी सच्चिदानंद पाठक ने मौके पर पहुंचकर जांच की। सीओ ने पत्र को कब्जे में ले लिया है। मृतक के बेटे मिश्रीलाल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर लिखकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।