{"_id":"5bd368c9bdec2269bd06a2ce","slug":"71540581577-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्र से निकलवाया गया महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्र से निकलवाया गया महिला का शव
Updated Sat, 27 Oct 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चायल। 12 दिन पहले दफनाई गई गर्भवती महिला का शव शुक्रवार को कब्र से निकाला गया। मृतका के पिता की शिकायत और डीएम के निर्देश पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पिपरी के सेंउढ़ा निवासी राम मूरत ने अपनी बेटी आसमा का विवाह चरवा के मिरकुंडी निवासी ओमप्रकाश से किया था। उसका आरोप है कि दहेज को लेकर उसकी बेटी को ससुराली प्रताड़ित किया करते थे। आसमा सात माह की गर्भवती थी। इलाज के लिए 14 अक्टूबर को उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान रात में ही उसकी मौत हो गई थी। अगले दिन परिजनों ने शव को गांव में ही दफना दिया था। बेटी की मौत की खबर पर राममूरत मुंबई से सोमवार को घर आया। इसके बाद डीएम-एसपी से मिलकर ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया। शव का पोस्टमार्टम कराने की फरियाद लगाई। जिलाधिकारी के आदेश पर चरवा पुलिस ने शुक्रवार को शव कब्रिस्तान से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।