फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   मनाई गई दीन दयाल की जयंती

मनाई गई दीन दयाल की जयंती

Wed, 26 Sep 2018 01:11 AM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
मनाई गई दीन दयाल की जयंती
मंझनपुर। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय मंझनपुर में मंगलवार को पं. दीन दयाल उपाध्याय की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर वक्ताओं ने उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम चंद्र चौधरी ने किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत में पं. दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद वक्ताओं ने विचार रखे। प्रेम चौधरी ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद देश को नया राजनीतिक विकल्प दिया है। पूंजीवाद व साम्यवाद से हटकर एक अलग आर्थिक दृष्टिकोण की परिभाषा एकात्म मानववाद का सिद्धांत प्रतिपादित किया। जिला महामंत्री भाजपा आद्या प्रसाद पांडेय ने कहा कि दीन दयाल का जीवन राष्ट्र को समर्पित था। उन्होंने जीवन भर गरीब, शोषित आदि के उत्थान की चिंता की। उन्हीं के इन आदर्शों पर भाजपा की केंद्र की तथा प्रदेश की सरकार काम कर रही है। कार्यक्रम प्रभारी बृजेंद्र सिंह ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर मुख्य रूप से अशर्फी लाल सोनकर, राजेंद्र बहादुर कोरी, दिनेश पांडेय, कमल कुशवाहा, कृष्णा, पप्पू चौधरी, परमजीत सिंह, गोलू, आशीष केसरवानी, प्रतीक जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed