{"_id":"5a2e9c804f1c1b87698c102e","slug":"71513004160-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट्रल बैंक से 10 लाख का कैश उड़ा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट्रल बैंक से 10 लाख का कैश उड़ा ले गए चोर
Updated Mon, 11 Dec 2017 08:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट्रल बैंक से 10 लाख का कैश उड़ा ले गए चोर
नकब लगाकर घुसे चोर, गैस कटर से काटी तिजोरी
घटना के बाद से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
करारी (कौशाम्बी)। रक्सवारा पिंडरा मोड़ स्थित सेंट्रल बैंक से रविवार की रात बेखौफ चोरों ने 10 लाख का कैश पार कर दिया। नकब लगाकर घुसे चोरों ने गैस कटर से लोहे की तिजोरी को काटकर नगदी पार कर दिया। घटना की जानकारी बैंक कर्मियों को सोमवार की सुबह हुई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस अधीक्षक पुलिस फोर्स और जांच टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। तहकीकात करते हुए एसओ करारी को खुलासे का निर्देश दिया।
करारी थाना क्षेत्र के रक्सवारा पिंडरा मोड़ पर सेंट्रल बैंक की शाखा है। जिससे इलाके के सैकड़ों गांव जुड़े हैं। रविवार की रात बेखौफ चोर बैंक की दीवार में सेंध लगाकर भीतर घुस गए। सीसीटीवी कैमरे की तार को काटते हुए चोरों ने गैस कटर से तिजोरी को काट डाला। इसके बाद तिजोरी में रखी करीब 10 लाख की नगदी समेटकर भाग निकले। चोर अपने साथ ले गए गैस कटर को बैंक के भीतर ही छोड़ गए। सोमवार की सुबह बैंक का चतुर्थ श्रेणी कर्मी प्रेम कुमार साफ सफाई करने पहुंचा तो भीतर का मंजर देख सन्न रह गया। यूपी-100 पुलिस के साथ ही उसने घटना की जानकारी बैंक अफसरों को दी। जानकारी होते हुए शाखा प्रबंधक नीलेश अग्रवाल मौके पर पहुंचे। उधर बैंक से कैश चोरी की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। जांच पड़ताल करते हुए एसपी प्रदीप गुप्ता ने करारी के साथ एसओजी टीम को घटना का खुलासा करने का निर्देश दिया। बताया कि बैंक से कैश चोरी हुआ है। कितना कैश चोर ले गए इस बाबत अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है। घटना की जांच पड़ताल कराई जा रही है। जल्द ही बैंक में चोरी करने वाले सलाखों के पीछे होंगे।
सेंट्रल बैंक में शनिवार को पांच बजे तक बैंक कर्मी काम किए थे। इसके बाद वह घर चले गए। बैंक में सुरक्षा के लिए आठ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार की रात डेढ़ बजे सीसीटीवी कैमरे की यूपीसी मशीन आफ हो जाती है। यूपीसी मशीन कैसे आफ हुई।
विज्ञापन
सेंट्रल बैंक में वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने शराब और चखने के साथ मस्ती की थी। बैंक के पीछे अमरूद के बाग में शराब की बोतल, बिस्लरी का पानी, टमाटर, प्याज का चखना और छोले की पन्नी पुलिस ने बरामद किया है। सूत्रों की मानें तो चोरों के बैंक जाने के बाद उन्हें पानी भी मुहैया कराया गया था। सेंट्रल बैंक से 10 लाख रुपये का कैश पार करने वाले पांच सौ की दो गड्डी तिजोरी में छोड़ गए थे। गैस कटर से काटने के बाद कैश इकट्ठा करते समय जल्दबाजी में नगदी छोड़कर चोर भाग निकले। लोगों का कयास है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि चोरों को किसी के आने की आहट हुई हो और वह जल्दबाजी में भाग निकले हों। सेंट्रल बैंक में वारदात को अंजाम देने के दौरान शराब का नशा हिरन होने पर चोरों ने गांजा का भी इस्तेमाल किया था। घटना स्थल पर गांजे के साथ चिलम और चद्दर भी पुलिस को मिली है। इसके अलावा टूल्स का डिब्बा भी पड़ा मिला। जिसमें प्लास आदि के साथ रिंच, रेती आदि रखी जाती है। सेंट्रल बैंक में चोरी की घटना के बाद मिले क्लू को लेकर पुलिस की तहकीत उलझ गई है। शौचालय का दरवाजा अंदर क्यों बंद नहीं किया गया था। ऐेसे तमाम सवाल पुलिस के जेहन में कौंध रहे हैं। चर्चा तो यहां तक है कि घटना के पीछे एक बैंक कर्मी की भी भूमिका सवालों के घेरे में आ गई है। हालांकि पुलिस घटना की जांच कई पहलुओं पर कर रही है। जरूरत पड़ी तो संबंधित कर्मी से पूछताछ भी की जा सकती है।