{"_id":"5a2d860f4f1c1b8d698c0eb6","slug":"71512932879-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे किनारे फेंके गए आलू से फैल रही बदबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइवे किनारे फेंके गए आलू से फैल रही बदबू
Updated Mon, 11 Dec 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे के किनारे फेंक दी बीमारी
-दुर्गंध के चलते जीटी रोड से लोगों का गुजरना हो रहा मुश्किल
सिराथू (ब्यूरो)। जिले के हाईवे पर इन दिनों सफर करना मुश्किल हो रहा है। कोल्ड स्टोर मालिक निकासी के अभाव में स्टोर में सड़ रहे आलू को हाईवे किनारे फेंकवा रहे हैं। इससे सड़क से गुजरने वाले लोगों को दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी इलाकाई ग्रामीणों को हो रही है। हवाओं के साथ आ रही दुर्गंध ने जीना मुहाल कर रखा है।
जिले में इस साल आलू का बुरा हाल है। कोल्ड स्टोर में जमा आलू को किसान सस्ता होने के चलते नहीं निकाल रहे हैं। किसानों के नहीं आने से कोल्ड स्टोर संचालकों ने आलू को निकलवाकर बाहर रखा दिया है। पखवारे भर से स्टोर के बाहर रखा आलू सड़ने लगा है। स्टोर व आस-पास सड़े आलू से फैल रही दुर्गंध से बचने के लिए मालिक उसे ट्रैक्टर में लदवाकर जीटी रोड किनारे फेंकवाने लगे हैं। ताजा मामला अटसराय गांव के सामने जीटी रोड का लिया जा सकता है। किनारे पर एक कोल्ड स्टोर मालिक ने तीन ट्रैक्टर आलू फेंकवा दिया है। सड़े आलूसे फैल रही बदबू ने लोगों का राह चलना मुश्किल कर दिया है। लोगों को वहां से गुजरते समय नाक दबाकर निकलना पड़ता है। इसके अलावा अटसराय, भौतर सहित आधा दर्जन गांवों में हवाओं के साथ पहुंच रही सड़े आलू की बदबू ने लोगों को परेशान कर रखा है। ग्रामीणों ने समस्या से निजात दिलाने की मांग प्रशासन से की है।
तहसील प्रशासन ने ढहवाया अवैध निर्माण
ग्राम प्रधान ने तहसील दिवस में दर्ज कराई थी शिकायत
सिराथू (ब्यूरो)। कड़ा ब्लॉक के पहाड़पुर गांव में ग्रामसभा की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को तहसील प्रशासन ने ढहवा दिया। हिदायत दिया है कि दोबारा कब्जा हुआ तो एफआईआर दर्ज कराते हुए जेल भेज दिया जाएगा। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध कब्जेदारों में हड़कंप है।
विज्ञापन
पहाड़पुर ग्राम प्रधान राकेश कुमार ने तहसील दिवस में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि गांव के विजय सिंह ने ग्रामसभा की भूमि पर अवैध कब्जा करते हुए चहारदीवारी खड़ी करा लिया है। ग्राम प्रधान की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम शिवनारायण सिंह ने जांच कराई तो मामला सही पाया गया। रविवार को एसडीएम ने नायब तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव, हलका लेखपाल जगपाल ने स्थानीय पुलिसबल के साथ जाकर ढहवा दिया। अवैध कब्जा ढहाए जाने के बाद से आरोपी सहमे हैं।
कीचड़युक्त रास्ते से आवागमन को मजबूर उजिहिनी के ग्रामीण
गंगा स्नान के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को भी हो रही कठिनाई
चायल (ब्यूरो)। मूरतगंज ब्लॉक के उजिहिनी हसनपुर गांव से गंगा घाट तक जाने वाला रास्ता कीचड़युक्त है। इस रास्ते से ग्रामीणों को चलने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी रास्ते से गंगा स्नान के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को हो रही है। शिकायत के बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश है।
उजिहिनी हसनपुर गांव से गंगा घाट तक जाने वाले रास्ते में जलनिकासी का कोई इंतजाम नहीं है। लोगों के घरों का गंदा पानी आम रास्ते में भरा रहता है। पानी के चलते सड़क की सफाई भी नहीं हो पाती है। रास्ते में फैले कीचड़ से अब दुर्गंध आने लगी है। इससे मोहल्ले के लोगों का जीना मुहाल है। रास्ता साफ कराने के लिए ग्रामीणों ने कई बार ग्राम प्रधान से शिकायत की पर सुनवाई नहीं हो रही है। मजबूर होकर ग्रामीण इसी रास्ते से आते-जाते हैं। सबसे अधिक परेशानी गंगा स्नान करने जाने वाले श्रद्धालुओं को होती है। गांव के भवन, रामबाबू आदि ने जिला पंचायत राज अधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए आम रास्ता साफ कराने की मांग की है।