फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   हेडमास्टर ने छात्रा से की अश्लील हरकत

हेडमास्टर ने छात्रा से की अश्लील हरकत

Wed, 15 Nov 2017 07:22 PM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 07:22 PM IST
विज्ञापन
हेडमास्टर ने छात्रा से की अश्लील हरकत
हेडमास्टर ने छात्रा से की अश्लील हरकत
विज्ञापन

शिकायत पर जांच करने पहुंचे एबीएसए नेवादा
नेवादा (ब्यूरो)। गुरु-शिष्य के रिश्तों को कलंकित करते हुए एक सरकारी स्कूल के शिक्षक ने छात्रा से अश्लील हरकत कर दी। पीड़ित छात्रा के पिता की शिकायत पर बुधवार को एबीएसए नेवादा ने स्कूल पहुंचकर मामले की जांच की। एबीएसए की जांच के बाद माना जा रहा है कि रंगीन मिजाज शिक्षक की गर्दन नपना तय है।

नेवादा ब्लॉक स्थित एक पूर्व माध्यमिक विद्यालय में दो महिलाओं समेत तीन शिक्षक हैं। स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा आठ की एक छात्रा ने बताया कि तीन नवम्बर को हेडमास्टर ने बच्चों के बीच अंत्याक्षरी कराई। आरोप है कि इस दौरान बच्चों के बीच हेडमास्टर ने छात्रा से अश्लील बातें की। घर पहुंची छात्रा ने इसकी जानकारी परिजनों को दी तो घरवालों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। पीड़ित पिता ने मामले की शिकायत बीएसए से कर दी। बीएसए के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी नेवादा मिथलेश कुमार ने बुधवार को स्कूल पहुंचकर मामले की जांच की। स्कूल में मौजूद दोनों पक्षों का बयान लिया। बताते हैं कि इससे पहले के तैनाती वाले स्कूल में भी शिक्षक ने कुछ इसी तरह की हरकत की थी। एबीएसए ने बताया कि छात्रा की शिकायत में दम है। आगे की कार्रवाई के लिए जल्द ही रिपोर्ट बीएसए को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed