{"_id":"59badb104f1c1b28688b49cc","slug":"71505418000-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका के नागरिक जानेंगे मिसाइल मैन, मंगल पांडेय का इतिहास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका के नागरिक जानेंगे मिसाइल मैन, मंगल पांडेय का इतिहास
Updated Fri, 15 Sep 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिसाइल मैन और मंगल पांडेय का जानेंगे इतिहास
-राजनीतिक और समाजसेवियों के भी नाम से वार्ड बनाकर दिया गया सम्मान
-भरवारी के दो देह दानियों के भी नाम से बनाए गए वार्ड
अमर उजाला ब्यूरो
भरवारी।
नगर पालिका परिषद भरवारी को अस्तित्व में लाने के लिए वार्डों का परिसीमन कर लिया गया है। कुल 25 वार्ड बनाए गए हैं। वार्डों के नाम बहुत सोच-समझकर रखे गए हैं। आने वाली पीढ़ियां समाजसेवी, क्रांतिकारियों व शहीद फौजियों को जाने इसको ध्यान में रखकर वार्ड बनाए गए हैं। वार्डों के नाम मिसाइल मैन पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के अलावा क्रांतिकारी मंगल पांडेय, शहीद वीर अब्दुल हमीद के नाम पर रखे गए हैं। इनके अलावा भरवारी के दो देेह दानियों के नाम पर भी वार्ड बनाए गए हैं।
भरवारी नगर पालिका परिषद को कैबिनेट से मंजूरी मिल चुकी है। पालिका के गठन की तैयारियां भी तेज हो चुकी है। नगर पंचायत का सीमा विस्तार करते हुए 29 गांवों को पालिका में शामिल किया गया है। जिला प्रशासन ने वार्डों का गठन कर लिया है। शामिल गांवों को 25 वार्डों में बदला गया है। वार्डों के गठन में प्रशासन ने राजनीतिक, समाजसेवी, क्रांतिकारी व शहीद फौजियों के नाम को वरीयता दी गई है। वार्डों के नामकरण के पीछे यही मंशा थी कि लोग समाजसेवियों को जाने, साथ ही उनकी जीवनी से रूबरू हाें। आने वाली पीढ़ी इनको बिसरा न सके और वार्ड का नाम क्यों रखा गया है, इसको जानने का प्रयास जरूर करें। वार्ड नंबर एक का नाम अंबेडकरनगर रखा गया है तो पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के नाम से अटलनगर भी रखा गया है। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजी अब्दुल कलाम नगर भी पालिका में होगा। क्रांतिकारी मंगल पांडेय के नाम से वार्ड नंबर दस के लोगों को नई पहचान मिलेगी। वहीं वार्ड नंबर नौ के लोग सुभाषचंद्र बोस नगर के नाम पर अपना सीना गर्व से चौड़ा करेंगे। भरवारी के विख्यात वैद्यजी लक्ष्मीकांत बाजपेई का भी सम्मान रखा गया है। वहीं विश्व धर्मगुरु स्वामी विवेकानंद नगर के नाम पर वार्ड नंबर 13 के युवा एक नई सोच के साथ आगे बढ़ेंगे। समाज सेवा के लिए लोग पहल करें इसके लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए भरवारी के रमाशंकर केशरवानी व डॉ. राजेंद्र के नाम पर वार्ड नंबर 15 व 16 रखा गया है। दोनों समाजसेवियों ने अपना शरीर दान किया था। इनके निधन के बाद इनका शव मेडिकल कालेज को दिया गया था। शहीद वीर अब्दुल हमीद व शहीद गुलाब सेन के नाम पर भी वार्ड रखे गए हैं। हिंदू नेता अशोक सिंघल के नाम पर वार्ड नंबर सात का नाम रखा गया है तो वहीं विहिप के जिले में अगुवा रहे धर्मराज पटेल के नाम पर भी वार्ड चयनित है।
-----------------------
परिसीमन पर मांगी गई है आपत्ति
शासन ने भरवारी नगर पालिका के वार्डों का परिसीमन की सूची प्रकाशित करवा दी है। सूची जारी करने के साथ ही विशेष सचिव शैलेंद्र कुमार सिंह ने सीमा विस्तार में शामिल किए गए गांवों के लोगों से आपत्ति मांगी है। आपत्तियों का निस्तारण होने के बाद ही पालिका परिषद की आगे की कार्रवाई शुरू होगी।
विज्ञापन
------------------------