फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   715 boxes of English liquor being smuggled from Punjab to Bihar recovered, one arrested

कौशांबी : पंजाब से तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही 715 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

Mon, 13 Feb 2023 10:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क,
अमर उजाला नेटवर्क, Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 13 Feb 2023 10:17 PM IST
सार

कौशाम्बी पुलिस के हत्थे लगी कंटेनर में लदी लाखों रुपये कीमत की अवैध शराब मामले में प्रदेश की कानून-व्यवस्था कटघरे में आ गई है। पंजाब से तस्करी कर लाई जा रही लाखों रुपये की अवैध शराब के तस्कर ने प्रदेश के सात जनपदों की पुलिस को चकमा दिया था।

विज्ञापन
715 boxes of English liquor being smuggled from Punjab to Bihar recovered, one arrested
कौशांबी में पकड़ी गई अंग्रेजी शराब। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कौशाम्बी पुलिस के हत्थे लगी कंटेनर में लदी लाखों रुपये कीमत की अवैध शराब मामले में प्रदेश की कानून-व्यवस्था कटघरे में आ गई है। पंजाब से तस्करी कर लाई जा रही लाखों रुपये की अवैध शराब के तस्कर ने प्रदेश के सात जनपदों की पुलिस को चकमा दिया था। बरामद शराब के बाबत दावा किया जा रहा है कि वह एक करोड़ की होगी। हालांकि, बिहार में इसकी कीमत का क्या निर्धारण किया जाना था, इसका पता नहीं चल सका।

विज्ञापन


संदीपनघाट कोतवाली पुलिस ने रविवार रात तेरहमील के समीप कंटेनर में लदी 715 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। शराब जिस कंटेनर में लादकर लाई जा रही थी उसका पंजीयन राजस्थान का है। पुलिस ने कंटेनर चालक राजस्थान के अलवर जिले के शाहजहांपुर कोतवाली इलाके के दादिया निवासी मुकद्दर को गिरफ्तार किया। शराब आटो पार्ट्स कंसाईनमेंट की बिल्टी पर लाई जा रही थी। जिस कंटेनर से शराब बरामद हुई उसमें एक भी आटो का पार्ट्स नहीं मिला। बरामद शराब इम्पीरियल ब्लू, ब्लंडर प्राइड ब्रांड की है। इसके अलावा 240 पेटी रैंकबर्ग ब्रांड की बीयर बरामद हुई।

विज्ञापन

शराब की अनुमानित कीमत अगर उत्तर प्रदेश में जोड़ी जाए तो करीब 53 लाख की है। एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने दावा किया कि पकड़े गए कंटेनर चालक मुकद्दर ने बताया कि बिहार में यह शराब एक से डेढ़ करोड़ रुपये में बिकती। चालक के मुताबिक होली के मद्देनजर शराब की खेप पंजाब से तस्करी करके बिहार पहुंचाई जा रही थी। पुलिस विभाग के सूत्रों की मानें तो शराब से भरा कंटेनर प्रदेश के गाजियाबाद, नोयडा, फिरोजाबाद, अलीगढ़,इटावा, कानपुर, फतेहपुर से होकर कौशाम्बी तक पहुंची थी। इसके अलावा पंजाब के बाद उत्तराखंड व दिल्ली की सीमा को भी कंटेनर ने पार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed