फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   7 inter state criminal areested

सात अंतरप्रांतीय बदमाश गिरफ्तार

Thu, 16 Jul 2020 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
7 inter state criminal areested
7 inter state criminal areested - फोटो : KAUSHAMBI
सिराथू सर्किल की पुलिस टीम ने बुधवार सुबह एसओजी की मदद से मुठभेड़ के दौरान सात अंतरप्रांतीय बदमाशों को गिरफ्तार किया। दोनों ओर से की गई फायरिंग में गोली लगने से एक बदमाश घायल हुआ है। गनीमत ये रही कि कोई पुलिस कर्मी हताहत नहीं हुआ। पकड़े गए पांच बदमाश फतेहपुर के हैं। उनके पास से चोरी का माल और दो अवैध असलहे भी बरामद किए गए हैं। पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। सैनी कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह, कड़ा कोतवाल राकेश तिवारी, एसओजी प्रभारी सर्वेश सिंह व सिराथू चौकी इंचार्ज आशुतोष द्विवेदी बुधवार सुबह कमासिन चौराहे पर खड़े थे। तभी सूचना मिली कि सयारा स्थित निजी डिग्री कॉलेज के समीप खड़े होकर कुछ बदमाश चोरी की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दी। पुलिस को देख आरोपी जगदीश व रोहित कुमार ने तमंचे से फायर झोंकना शुरू कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पैर में पुलिस की गोली लगने से जगदीश घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने जगदीश पांडेय पुत्र नारद प्रसाद निवासी गांव चक्की थाना मलवां जिला फतेहपुर, उसके भाई आशीष कुमार पांडेय, रोहित उर्फ प्रदीप पांडेय, इसी गांव के करन पुत्र शिवकरन, रामू पुत्र जयकरन रैदास निवासी बड़ौरी थाना कल्याणपुर जनपद फतेहपुर, शिवबाबू पुत्र चैतू निवासी करनपुर सौरई थाना सैनी व राहुल पटेल पुत्र मिश्री लाल निवासी करनपुर चौराहा सहित सभी सात बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। दोपहर को अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर ने बताया कि बदमाशों ने अझुवा, त्रिलोकपुर,सिराथू,डोरमा, गुलामीपुर आदि गांवों में अभी हाल ही में हुई चोरी की घटनाओं में शामिल होने का जुर्म कुबूल किया है।
विज्ञापन

एएसपी के मुताबिक एक आरोपी अभिजीत पांडेय पुत्र सोमनाथ निवासी रमसहाईपुरथाना पइंसा फरार है। उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। बदमाशों के कब्जे से दो बाइक, विभिन्न स्थानों से चोरी किया गया 19 हजार रुपया नगद, दो लैपटॉप, लैपटॉप के तीन चार्जर तथा सात मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ कौशाम्बी के मंझनपुर, सैनी, फतेहपुर के मलवां, थरियांव और महाराष्ट्र के विभिन्न थानों में करीब 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं। रोहित व जगदीश के कब्जे से फायरिंग में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया गया है। घायल जगदीश का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed