फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   67 roads will be covered with Rs 7.5 crores

Kaushambi News: साढ़े सात करोड़ से लकदक होंगी 67 सड़कें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
67 roads will be covered with Rs 7.5 crores
ग्रामीण क्षेत्रों की बदहाल हो चुकीं 67 सड़कों को चमकाने की तैयारी शुरू हो गई है। शासन ने इसके लिए करीब साढ़े सात करोड़ रुपये के बजट को स्वीकृति दी है। इस बजट से 75 किमी लंबी सड़क की मरम्मत होगी। लोक निर्माण विभाग की ओर से टेंडर भी निकाल दिया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद मरम्मत का काम शुरू होगा। जिस कार्यदायी संस्था को टेंडर मिलेगा उसे दो महीने में काम पूरा करना होगा।
विज्ञापन

जिले के ग्रामीण क्षेत्र की कई सड़कें वर्षों से बदहाल पड़ी हैं। स्थानीय लोगों ने कई बार प्रदर्शन कर के सड़कों की मरम्मत की मांग की थी। लेकिन, स्थिति नहीं सुधरी। पिछले दिनों जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के निर्देश पर जर्जर सड़कों का सर्वे किया गया। साथ ही इनके मरम्मत का प्रस्ताव तैयार कराने का निर्देश दिया गया था। सर्वे के बाद 67 सड़कों को चिह्नित किया गया। शासन से पीडब्ल्यूडी को बजट भी दे दिया गया है। इस बजट से 74.850 किलोमीटर लंबी ग्रामीण अंचल की सड़कों की मरम्मत होगी।
विज्ञापन

इन प्रमुख सड़कों की होगी मरम्मत
कौशाम्बी से कोसम इनाम मार्ग, चांदेराई बाखरगंज-गोराजू संपर्क मार्ग, सरायअकिल कौशाम्बी से इंगुआ उपरहार मार्ग, टेंवा पश्चिमशरीरा से बरैसा वाया नगरेहा मार्ग, बड़ेहरी उपरहार संपर्क मार्ग, पश्चिमशरीरा कटरी घाट से घासीपुर संपर्क मार्ग, कौशाम्बी रोड मेड़ीपुर से मोहीउद्दीनपुर कोरांव, करारी बैगवां से विदांव संपर्क मार्ग, पूरबशरीरा बैशकांटी से खरौना मार्ग, गोराजू पभोषा से बड़ेहरी उपरहार मार्ग, शाहपुर मवई संपर्क मार्ग, टेनशाह आलमबाद से पुलिस लाइन समेत 67 सड़कों की मरम्मत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
तीन फरवरी तक पूरी हो जाएगी टेंडर प्रक्रिया
सड़कों की मरम्मत के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 18 जनवरी से तीन फरवरी तक निविदा ली जाएगी। तीन फरवरी को दोपहर 12 बजे निविदा खोली जाएगी। इसके बाद जिस कार्यदायी संस्था को टेंडर मिलेगा। उसे दो महीने में सड़क मरम्मत का काम पूरा करना होगा।

--------
जनपद की 67 सड़कों की मरम्मत के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द से जल्द सड़कों की मरम्मत का काम शुरू कराया जाएगा। कार्य की गुणवत्तापूर्ण पर विशेष निगरानी की जाएगी। दयाशंकर, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी-निर्माण खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed