फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   62 lakh fraud in the name of investment in the stock market, police arrested a three-member interstate gang.

Kaushambi : शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 62 लाख की ठगी, पुलिस ने अंतरराज्यीय तीन सदस्यीय गैंग को दबोचा

Sun, 16 Nov 2025 05:57 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 16 Nov 2025 05:57 PM IST
सार

शेयर मार्केट में आईपीओ निवेश का झांसा देकर एक स्थानीय व्यक्ति से 62 लाख रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का कौशाम्बी पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है।

विज्ञापन
62 lakh fraud in the name of investment in the stock market, police arrested a three-member interstate gang.
राजेश कुमार, एसपी कौशाम्बी। - फोटो : संवाद।

विस्तार

शेयर मार्केट में आईपीओ निवेश का झांसा देकर एक स्थानीय व्यक्ति से 62 लाख रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का कौशाम्बी पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। साइबर क्राइम थाना की साइबर सेल टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मध्य प्रदेश के भोपाल से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस गिरोह के खिलाफ देशभर में 2.56 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप है।

विज्ञापन

 

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लोगों को शेयर मार्केट में मोटा लाभ दिलाने का लालच देकर निवेश के लिए प्रेरित करते थे। इसके बाद आधार कार्ड में फर्जी पता दर्ज कराकर नकली नाम-पते पर बैंक खाते खुलवाए जाते थे। निवेश के नाम पर मिली धनराशि को एटीएम, पासबुक और चेकबुक के माध्यम से निकालकर गैंग के अन्य सदस्यों तक पहुंचाया जाता था। इसी तरीके से कौशाम्बी के एक व्यक्ति से 62 लाख रुपये की ठगी की गई।

विज्ञापन

 

एनसीआरपी पोर्टल पर भी इस गैंग से जुड़ी कई शिकायतें दर्ज हैं, जिनमें चेन्नई, दिल्ली, मुंबई, अमृतसर, कर्नाटक, पिम्परी, रोहतक और तमिलनाडु सहित कई राज्यों में कुल 2.56 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

गिरफ्तार आरोपियों में रणदीप मडावी, धीरज मालवीय और शुभम पटेल उर्फ आदि शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से आई फोन, मोबाइल फोन, लैपटॉप, कंप्यूटर सेट, फिंगरप्रिंट डिवाइस, 16 एटीएम कार्ड, 11 आधार कार्ड, पैन कार्ड, चेकबुक, पासपोर्ट और वीजा की प्रतियां बरामद की हैं। 20 लाख रुपये की धनराशि को भी फ्रीज किया गया है।

 

एसपी राजेश कुमार का वर्जन

एसपी राजेश कुमार ने कहा, साइबर ठगी में शामिल तीन मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई की है। गिरोह की तरफ से देशभर में करोड़ों की ठगी की गई है। इनके अन्य साथियों की तलाश जारी है और जल्द पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed