{"_id":"5c1158afbdec2241cf75e3b6","slug":"61544640687-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी से भरे हौज में गिरने से मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी से भरे हौज में गिरने से मासूम की मौत
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेवाघाट। पानी से भरे हौज (हौदा) में डूबने से करीब एक वर्ष एक बच्ची की मौत हो गई। हादसे से पीड़ित परिवार में कोहराम है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के महेवा उपरहार गांव निवासी बुधई मजदूरी करता है। बुधई के तीन बच्चे थे। इनमें सबसे छोटी बेटी काजल (एक वर्ष) थी। बुधई ने बताया कि बुधवार को वह मजदूरी करने गया था। घर में पत्नी डेरा देवी बच्ची के साथ थी। दोपहर करीब ढाई बजे डेरा बच्ची को घर के अंदर छोड़कर पास में लगे हैंडपंप पर नहाने चली गई। इस दौरान बच्ची खेलते-खेलते घर के बाहर रखे पानी से भरे हौज में गिर गई। इससे उसकी मौत हो गई। वापस लौट कर डेरा ने देखा तो हौज में बच्ची की सांस थम चुकी थी। बेटी का शव देख वह दहाड़ मारकर रोने लगी। हादसे की जानकारी पर मोहल्ले के तमाम लोग मौके पर आ गए। शाम को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।