फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   विवाहिता को गला घोटकर मार डाला

विवाहिता को गला घोटकर मार डाला

Fri, 23 Nov 2018 12:20 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता को गला घोटकर मार डाला
विवाहिता को गला घोटकर मार डाला
विज्ञापन

- मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के गोबरसहाई गांव में गुरुवार सुबह हुई सनसनीखेज वारदात
- मृतका के पिता ने पति सहित पांच के खिलाफ दर्ज कराया दहेज हत्या का केस
फोटो नं.3, 4, 5, 6, 7
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर/करारी। नगर कोतवाली क्षेत्र के गोबरसहाई गांव में गुरुवार सुबह पति के साथ खेत गई एक विवाहिता की गला घोटकर हत्या कर दी गई। सनसनीखेज वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका के पिता ने पति सहित पांच के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है। जबकि पुलिस दूसरे बिंदुओं पर जांच कर रही है।

गोबरसहाई गांव का रामबरन लोधी किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। उसने बताया कि गुरुवार सुबह भोर में वह अपनी पत्नी सरिता (30) के साथ खेत गया था। खेत में चार नकाबपोश बदमाश मिले। बदमाशों ने फोटो दिखाकर सरिता से कोई बात पूछी। इसके बाद कनपटी पर तमंचा सटाकर दंपति का हाथ-पैर रस्सी से बांध दिया। फिर गला घोटकर सरिता को मौत के घाट उतार दिया। विरोध करने पर रामबरन को भी बेरहमी से पीटा। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी प्रदीप गुप्ता, एएसपी अशोक कुमार, सीओ सिटी एसएन पाठक कई कोतवाली की फोर्स व फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


अफसरों ने जांच की। फिर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता रामबाबू ने पति, सास, ससुर, जेठ और जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है। एसपी के मुताबिक मृतका के पति और मायके वालों की बात में दम नहीं नजर आ रहा है। वारदात में पति की भूमिका संदिग्ध लग रही है। घटना को किस कारण से अंजाम दिया गया। इसकी जांच की जा रही है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बार-बार बयान बदल रहा रामबरन
मंझनपुर। एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि मृतका के पति रामबरन की भूमिका संदिग्ध लग रही है। उससे पूछताछ की गई तो वह बार-बार बयान बदल रहा था। दिखावा (ओवर ऐक्टिंग) भी करता रहा। कभी जोर-जोर से रोने लगता तो कभी हंसने लगता। पहले उसने पुलिस को बताया कि चार बदमाश थे। उन्होंने मृतका सरिता को फोटो दिखाकर पूछा कि यह फोटो उसी की है। इसके बाद घटना के अंजाम दिया। बदमाशों को पहचानने से रामबरन ने इनकार किया है। बाद में ये भी कहा कि साढ़ू अक्सर घर आता जाता था। इसकी वजह से बदनामी होती थी। हालांकि साढ़ू वाली बात उसने आधे में ही बंद कर दी। एसपी का कहना है कि अंतिम संस्कार के बाद रामबरन से कड़ी पूछताछ की जाएगी। संभव है कि उसने किसी साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया हो। एसपी ने दो दिन के भीतर खुलासा करने की बात कही है। जिससे साफ है कि पुलिस के हाथ ठोस क्लू लग गए हैं।

आशनाई के चर्चे, एसओजी अलर्ट
मंझनपुर। घटना के पीछे आशनाई की बात भी सामने आई है। पुलिस इस बिंदु पर बारीकी से जांच कर रही है। पूछताछ में मृतका के पति ने पुलिस को कुछ ऐसी बातें बताई हैं, जिससे आशनाई की आशंका को बल मिल रहा है। जैसे उसने साढ़ू का नाम लेकर कहा कि उसके बार-बार घर आने से बदनामी होती थी। हालांकि इस बात को उसने बीच में ही काट दिया। वहीं, दूसरी ओर एसपी ने घटना का खुलासा करने के लिए एएसपी को लगा दिया है।

पांच साल पहले सरिता की हुई थी शादी
करारी। सरिता की शादी पांच साल पहले हुई थी। उसका मायका पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र लोधौरा गांव में है। सरिता के एक चार साल की बेटी करिश्मा है। घटना के बाद से मायके वालों के आंसू नहीं थम रहे हैं।


दहेज हत्या की बात में दम नहीं है। मृतका का पति बार-बार बयान बदल रहा है। वारदात में पति की भूमिका संदिग्ध लग रही है। संभव है कि उसने किसी के साथ मिलकर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारा हो। वारदात की वजह क्या है ? इसकी जांच कराई जा रही है। दो दिन के भीतर खुलासा कर दिया जाएगा। कुछ अहम क्लू पुलिस के हाथ लग गए हैं।
प्रदीप गुप्ता-एसपी
----
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed