फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   शिक्षक विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकेंगे : उमेश

शिक्षक विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकेंगे : उमेश

Thu, 25 Oct 2018 12:55 AM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकेंगे : उमेश
फोटओसा। प्रदेश सरकार के विरोध में वित्तविहीन शिक्षकों ने बुधवार को डायट में धरना, प्रदर्शन किया। इसके बाद मांगों का ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा। धरने की अगुवाई एमएलसी उमेश द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन


लखनऊ शिक्षक खंड के एमएलसी उमेश द्विवेदी की अगुवाई में जिलेवार आंदोलन किया जा रहा है। बुधवार को कौशाम्बी में धरना-प्रदर्शन किया गया। माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक संघ के बैनर तले आयोजित धरने को को संबोधित करते हुए एमएलसी ने कहा कि मान-सम्मान न करने वाली योगी सरकार को शिक्षक उखाड़ फेंकेंगे। मानदेय बंद होने से शिक्षक हताश जरूर हैं, लेकिन टूटे नहीं हैं। प्रबंधक महासभा के अध्यक्ष संजीव कुमार वाजपेई ने कहा कि शिक्षकों और प्रबंधकों के बीच फूट डालो एवं राजनीति करो की नीति यह सरकार अपनाना चाहती है। इसे कभी सफल नहीं होने दिया जाएगा। महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रेनू मिश्रा ने कहा कि प्रदेश सरकार का तानाशाहपूर्ण रवैया है। समय आने पर शिक्षक इसे उखाड़ फेंकेंगे। धरने में प्रदेश प्रधान महासचिव अशोक कुमार राठौर, राम सेवक त्रिपाठी, रमेश चंद्र केसरवानी डॉ. रवींद्र शुक्ल, ओम प्रकाश मिश्र, साधूराम पाठक, शेर बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे। अंत में शिक्षकों ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम मंझनपुर को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed