{"_id":"5a6a2eec4f1c1b8a268b680d","slug":"61516908268-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर आशा कार्याकर्ताओं ने किया चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर आशा कार्याकर्ताओं ने किया चक्काजाम
Updated Fri, 26 Jan 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने किया चक्काजाम
- आधा घंटा प्रभावित रहा यातायात, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन
फोटो नं-6,7
मंझनपुर (ब्यूरो)। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रही आशा कार्यकर्ताओं ने नवें दिन आंदोलन को और तेज कर दिया। शासन को चेताने के लिए धरना स्थल से उठकर मंझनपुर चौराहा पहुंचे और चक्काजाम कर दिया। आधे घंटे तक जाम रखने के बाद सीएमओ को ज्ञापन सौंपा।
राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने व स्वास्थ्यकर्मी बनाए जाने सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर जिले भर के आशा कार्यकर्ता आंदोलनरत हैं। सदर ब्लॉक परिसर में नवें दिन धरना देकर आंदोलन को जारी रखा। दोपहर बाद लगभग दो बजे कार्यकर्ता धरना स्थल से उठकर मंझनपुर चौराहा पहुंचे और सिराथू-करारी सड़क को जाम कर दिया। इस दौरान लगभग आधे घंटे तक सड़क पर यातायात बाधित रहा। धरना स्थल पर सूबे के मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांगे पूरी न होने पर सबक सिखाने का चेतावनी दी। इसके बाद मांगों का ज्ञापन सीएमओ डॉ. दीपेंद्र कुमार मालवीय को सौंपा। चक्काजाम की अगुवाई जिलाध्यक्ष रहनुमा बानो ने किया। इस मौके पर महामंत्री रेखा मौर्या, उपाध्यक्ष आशा सोनकर के अलावा सुनीता देवी, सोनी, तौफीका बीबी, शबाना बीबी, पुष्पा, ऊषा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
--------
प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने सीखा योग
बारा (ब्यूरो)। बीआरसी कौशांबी के प्राथमिक विद्यालय नरगीपर के बच्चों ने गुरुवार को निरोग रहने के लिए योग सीखा। पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुस्तफाबाद में तैनात योग ट्रेनर प्रतिमा शुक्ला ने बच्चों को कपाल भाती, अनुलोम-विलोम सहित योग के कई आसन सिखाए। इस मौके पर प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक नासिर अब्बास, रानी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
0000000
60 से 65 डिसेबल से अधिक नहीं बजाएंगे डीजे
मंझनपुर (ब्यूरो)। डीजे संचालकों की एक बैठक गुरुवार को मंझनपुर में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि सिराथू विधायक शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल रहे। बैठक में डीजे संचालकों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि वह मानक के अनुरूप ही साउंड का डिसेबल बजाएंगे। नियमों का उल्लंघन करने वाले डीजे संचालकों का संगठन साथ नहीं देगा। इस मौके पर नसीम अहमद सहित कई डीजे संचालक मौजूद रहे।