{"_id":"59bada274f1c1b2f688b499f","slug":"61505417767-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंधकाट चोरों ने पार किया पांच लाख की संपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंधकाट चोरों ने पार किया पांच लाख की संपति
Updated Fri, 15 Sep 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंधकाट कर चोरों ने पार किया पांच लाख का माल
-जफरपुर महावां गांव में बुधवार रात हुई घटना, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
पश्विमशरीरा (कौशाम्बी)। जफरपुर महांवा गांव में बुधवार रात बेखौफ चोर एक घर से नगदी समेत करीब पांच लाख की संपत्ति पार कर दी। घटना की जानकारी पीड़ित परिवार को सुबह हुई। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए तहरीर लेकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के जफरपुर महावां गांव निवासी अब्दुल सत्तार खाड़ी देश में रहता है। घर पर पत्नी हमीम बेगम बच्चों के साथ रहती है। बुधवार रात खाना खाने के बाद वह बच्चों के साथ छत पर सोने चली गई। रात घर के पीछे से नकब काटकर घुसे चोरों ने आलमारी का ताला तोड़ 45 हजार रुपए नगदी के साथ सोने-चांदी के गहने आदि करीब पांच लाख की संपत्ति पार कर दी। घटना की जानकारी पीड़ित परिवार को सुबह जगने के बाद हुई। पड़ोसी के घर चोरी की भनक लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद पीड़िता से तहरीर लेकर चोरों की खोजबीन शुरू कर दी है।