फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   ढाई लाख बच्चों को खिलाई गई दवा

ढाई लाख बच्चों को खिलाई गई दवा

Fri, 11 Aug 2017 12:49 AM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
ढाई लाख बच्चों को खिलाई गई दवा
ढाई लाख बच्चों को खिलाई गई दवा
विज्ञापन

पेट के कीड़े मारने की दवा खिलाने का चला अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। बच्चों को पेट की बीमारियों से दूर रखने के लिए गुरुवार को अभियान के तहत एलबेंडाजोल की दवा खिलाई गई। सीएमओ ने जिला अस्पताल व पीएचसी मंझनपुर में बच्चों को दवा खिलाई। जिले भर में ढाई लाख से ज्यादा बच्चों को दवा खिलाई गई।

जिले भर के सभी परिषदीय स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों में गुरुवार को बच्चों को एलबेंडाजोल नामक दवा खिलाई गई। इस दवा से पेट के कीड़े मार जाते हैं। बच्चों को घरों से बुलाकर दवा खिलाई गई। जिला अस्पताल में सीएमओ डॉ. दीपेंद्र मालवीय ने बच्चों को दवा खिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने सभी सेंटरों की जांच की। इस दवा के खाने से कई बच्चों ने उल्टी भी कर दी थी, लेकिन स्टॉफ ने परिजनों को समझा-बुझाकर उन्हें आश्वस्त किया। सीएमओ ने बताया कि गुरुवार को लगभग ढाई लाख बच्चों को दवा खिलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed