फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   60 villages still without light even after 42 hours

Kaushambi News: 42 घंटे बाद भी उजाले से दूर 60 गांव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
60 villages still without light even after 42 hours
मंगलवार रात आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश ने जमकर कहर बरपाया। 42 घंटे बाद भी 60 गांव उजाले से दूर हैं। जिस वजह से गांवों पानी का संकट गहरा गया है। वहीं, उमसभरी भीषण गर्मी में ग्रामीणों को जागकर रात बितानी पड़ी। जबकि प्रशासन और बिजली विभाग की टीम सेवाएं बहाल करने में लगी रहीं।
विज्ञापन

मंगलवार की रात करीब दो बजे नगर पालिका परिषद भरवारी क्षेत्र में अचानक तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई। तेज हवाओं ने घरों की छप्परों और पेड़ों अपनी जद में ले लिया। सड़कों किनारे लगे साइन बोर्ड, बिजली के खंभे और घरों के टिन शेड हवा में उड़ गए।
विज्ञापन

वहीं, बालकमऊ पॉवर हाउस के 44 विद्युत खंभे, न्यू भरवारी व भरवारी पॉवर हाउस के लगभग 250 खंभे टूटने से कस्बे समेत 60 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। जो 42 घंटे बाद भी बहाल नहीं हो पाई। वहीं, बालकमऊ, न्यू भरवारी व भरवारी उपकेंद्र से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए कर्मचारी जुटे रहे। एसडीओ केसी यादव ने जल्द ही सप्लाई बहाल कराने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
मुख्य मार्गों पर गिरे पेड़ों से प्रभावित रहा आवागमन
--तूफान के कारण अल्लीपुर , रामपुर सुहेला, दरियापुर मझियावा गावों व भरवारी-करारी सहित अन्य कई प्रमुख मार्गों पर बड़े-बड़े पेड़ गिर गए। जिससे यातायात व्यवस्था बाधित रही। भारी वाहनों को अपने निर्धारित रूट बदलने पड़े। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

-----------
किसानों को भारी नुकसान
तेज आंधी और बारिश के कारण किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। मझियावां में दीवार ढहने से रमेश की कई भेड़ों की मौत हो गई। वहीं, नियामतपुर के भोले दुबे के सबमर्सिबल की एचटी लाइन पर पेड़ गिरने से चार खंभे टूट गए। इससे 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed