फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   58 lakh fine for illegal sand mining

अवैध बालू खनन में 58 लाख का जुर्माना

Sun, 29 Dec 2019 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
58 lakh fine for illegal sand mining
58 lakh fine for illegal sand mining - फोटो : KAUSHAMBI
अवैध बालू खनन में 58 लाख का जुर्माना
विज्ञापन

एसडीएम और खान अधिकारी के निरीक्षण में हुआ था खुलासा
डीएम के निर्देश पर पट्टा धारक के खिलाफ नोटिस जारी, हड़कंप
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। सख्ती के बावजूद बालू कारोबारी मनमानी पर उतारू हैं। एसडीएम सदर राजेश चंद्रा और खान अधिकारी आरपी सिंह के निरीक्षण में कटरी बालू घाट पर अवैध खनन उजागर हुआ था। निरीक्षण रिपोर्ट और डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर शनिवार देर शाम पट्टाधारक के खिलाफ करीब 58 लाख रुपये जुर्माना ठोंक दिया गया। साथ ही नोटिस जारी कर 30 दिन के भीतर जवाब-तलब किया गया। प्रशासनिक कार्रवाई से अवैध बालू खनन करने वालों में हड़कंप मच गया।
प्रयागराज जनपद के झूंसी निवासी केसरी नंदन सिंह ने बालू खनन के लिए कौशाम्बी जिले के मंझनपुर तहसील के कटरी घाट स्थित खंड संख्या 14/11 व 14/12 का पट्टा ले रखा है। किसी ने डीएम मनीष कुमार वर्मा से पट्टाधारक द्वारा आवंटित क्षेत्र से बाहर अवैध बालू खनन व परिवहन करने की शिकायत कर दी। इस पर डीएम ने एसडीएम सदर व खान अधिकारी को निरीक्षण करने का निर्देश दिया। दोनों अफसरों ने 18 दिसंबर को फिर 27 दिसंबर को घाट पर छापा मारा। अफसरों की जांच में आरोप सही मिले। पट्टाधारक ने आवंटित क्षेत्र से बाहर खंड संख्या 14/7 से लेकर 14/10 तक व 14/13 और 14/14 से करीब 4101 घन मीटर तथा 27 दिसंबर को तकरीबन 1200 घन मीटर अवैध बालू खनन किया था। इसमें से करीब 12 सौ घन मीटर बालू का अवैध परिवहन भी किया जा चुका था। इतना ही नही पट्टाधारक द्वारा अवैध खनन के बाद खंड का लेबलिंग भी करा दिया गया था। इस मामले में शुक्रवार देर रात खान अधिकारी की तहरीर पर पश्चिमशरीरा पुलिस ने पट्टाधारक के खिलाफ अवैध खनन की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। अगले दिन शनिवार देर शाम डीएम मनीष कुमार वर्मा ने जांच रिपोर्ट के आधार पर पट्टाधारक के खिलाफ क्रमश: 41.90 तथा 15.80 समेत कुल 57.70 लाख का जुर्माना लगा दिया। साथ ही 30 दिन के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी कर दी।
विज्ञापन

-----------
पभोषा, छेकवा और दिया बालू घाट पर अफसरों का छापा
मंझनपुर। भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशक रोशन जैकब द्वारा कौशाम्बी में अवैध खनन पकड़े जाने के बाद जिले के अफसरों में हड़कंप मचा हुआ है। शनिवार को डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर शनिवार को एसडीएम सदर राजेश चंद्रा एवं खान अधिकारी आरपी सिंह ने यमुना बालू घाटों का निरीक्षण किया। अफसरों ने पहले पभोषा फिर छेकवा और दिया घाट का निरीक्षण किया। तीनों खंडों में अवैध खनन नहीं मिलीा। लेकिन अफसरों ने चेतावनी दी है कि खंड से बाहर किसी ने अवैध बालू खनन किया तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed