{"_id":"60ce40988ebc3e348d21ccbb","slug":"55-village-headand-627-village-memberstook-oath-kaushambi-news-ald3087774161","type":"story","status":"publish","title_hn":"55 प्रधान व 627 ग्राम पंचायत सदस्यों ने ली पद की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
55 प्रधान व 627 ग्राम पंचायत सदस्यों ने ली पद की शपथ
विज्ञापन
शेष बची ग्राम पंचायतों में शनिवार को ग्राम प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई गई। इसमें 55 प्रधानों एवं 627 ग्राम पंचायत सदस्यों ने ऑनलाइन पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। अब रविवार को सभी 115 ग्राम पंचायतों में पहली बैठक आयोजित की जाएगी।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बड़ी संख्या में सदस्यों के पद रिक्त रहने से 115 ग्राम पंचायतों के प्रधान शपथ नहीं ले सके थे।
ग्राम पंचायतें असंगठित रहने से विकास कार्य प्रभावित चल रहे थे। 12 जून को मतदान और 14 को मतगणना के बाद नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को 18 व 19 जून को शपथ ग्रहण कराने की तारीख तय हुई थी। पहले दिन 60 प्रधानों 737 सदस्यों को शपथ दिलाने के बाद बाकी बचे सदस्यों के लिए शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
डीपीआरओ गोपाल जी ओझा ने बताया कि पंचायत भवन एवं सचिवालयों में आयोजित कार्यक्रम में 55 प्रधानों और 627 ग्राम पंचायत सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की वर्चुअल शपथ दिलाई गई। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि रविवार को सभी 115 ग्राम पंचायतों में पहली बैठक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
कड़ा में आठ व सिराथू में 11 प्रधानों को दिलाई गई वर्चुअल शपथ
सिराथू ब्लॉक क्षेत्र के 11 व कड़ा की आठ ग्राम पंचायतों में ऑनलाइन शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पंचायत भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन किया गया।
सिराथू ब्लॉक के बरीपुर ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान विवेक कुमार मौर्य ने शपथग्रहण के बाद कहा कि गांव के चहुमुखी विकास के लिए कार्य करेंगे। कार्यक्रम में सचिव जगजीत कुमार, अजुहा चौकी प्रभारी हरि कुमार सिंह सहित ग्राम पंचायत सदस्य मौजूद रहे। कड़ा ब्लॉक के पहाड़पुर कोदन, सयारा मीठेपुर, उंचरावा, संभूई , ताजमल्लहन, औरेनी, अंबाई बुजुर्ग व लेहदरी खतीब में नवनिर्वाचित प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्यों ने वर्चुअल शपथ ली।