{"_id":"69add0fa113484c28e0edd7d","slug":"53-child-scientists-selected-for-inspire-award-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-137688-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: इंस्पायर अवार्ड के लिए 53 बाल वैज्ञानिक चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: इंस्पायर अवार्ड के लिए 53 बाल वैज्ञानिक चयनित
Mon, 09 Mar 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से इंस्पायर अवार्ड योजना में जिले के 53 बाल वैज्ञानिकों का चयन किया गया है। चयनित छात्रों को पुरस्कार के रूप में उनके बैंक खाते में जल्द ही 10 हजार रुपये की धनराशि भेजी जाएगी। इससे वह अपनी सोच को मॉडल के रूप में विकसित कर सकेंगे।
जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक व इंस्पायर अवार्ड के नोडल वसीम अहमद ने बताया कि पूर्व में जिले भर के छात्रोंं से उनके नवाचार की जानकारी मांगी गई थी। इसके बाद एक समिति ने बेहतर नवाचार का चयन किया। इनको विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग को भेजा गया। यहां पर वैज्ञानिकों ने नवाचारों का अध्ययन किया। इसके बाद बेहतर नवाचार का चयन किया।
इसमें जिले के 53 नवाचार शामिल है। उन्होंने बताया कि चयनित छात्र-छात्राओंं को पुरस्कार के रूप में 10 हजार रुपये मिलेगा। इस धनराशि से वह अपने नवाचार आधारित आइडिया को मॉडल के रूप में विकसित करेंगे। इन मॉडलों को आने वाले दिनों में जनपद स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया जाएगा।