फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   दो पक्षों में चटकी लाठी, पांच घायल

दो पक्षों में चटकी लाठी, पांच घायल

Wed, 08 May 2019 12:44 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
दो पक्षों में चटकी लाठी, पांच घायल
दो पक्षों में जमकर चली लाठी, पांच घायल
विज्ञापन

- सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के बकोढ़ा गांव का मामला
फोटो नं.20,21,22
अमर उजाला ब्यूरो
सरायअकिल/कनैली। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के बकोढ़ा गांव में मंगलवार सुबह दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान करीब पांच लोग घायल हो गए। दोनों पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट लिखकर पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा।
बकोढ़ा निवासी राहुल सोमवार शाम पश्चिमशरीरा इलाके के देवरी गांव बारात गया था। वहां पड़ोसी मंगला प्रसाद से किसी बात को लेकर उसकी कहसुनी हो गई थी। इसी रंजिश के चलते मंगलवार सुबह दोनों में फिर बहश होने लगी। इस दौरान दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे से लैश होकर मौके पर आ गए और एक-दूसरे पर हमला बोल दिया। मारपीट में राहुल, उसके भाई मनीष, आशीष और मां कुसुम को चोट लगी है। वहीं, दूसरी तरफ से मंगला प्रसाद का बेटा प्रभाशंकर घायल है। झगड़े के दौरान चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने दखल देकर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन

-----


सगाई से पहले टूटा रिश्ता, महिला की पिटाई
चरवा (ब्यूरो)। इलाके की एक युवती की शादी पिपरी क्षेत्र में तय हुई थी। इसी महीने सगाई होनी थी। बताया जाता है कि होने वाले दूल्हे के पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने दो दिन पहले कह दिया कि लड़की से उसका प्रेम संबंध है। इसे लेकर दूल्हे ने रिश्ता तोड़ दिया। सोमवार शाम दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई। इसमें आरोपी युवक को भी बुलाया गया। बातचीत के दौरान आरोपी ने परिजनों संग मिलकर युवती की चाची को पीटना शुरू कर दिया। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने दखल देकर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके परिवार वालों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----


बेटे के लिए दर-दर भटक रही महिला
मंझनपुर (ब्यूरो)। अजुहा कस्बे की किरन पुत्री रवी प्रसाद ने बताया कि उसका विवाह करीब चार साल पहले फतेहपुर में हुआ था। पीड़िता की मानें तो शादी के कुछ दिन बाद ही दहेज की मांग को लेकर ससुरालियों ने उसे घर से भगा दिया। 30 अपैल 2018 को पति समझौते के बहाने घर आया। इसके बाद एक मई को ढाई वर्षीय बेटे को चुराकर फरार हो गया। तब से पीड़ित महिला दर-दर की ठोकरें खा रही है। उसका कहना है कि बेटे के बिना वह रह नहीं पा रही है। मंगलवार को उसने मामले की शिकायत एसपी से की है। एसपी प्रदीप गुप्ता ने अजुहा चौकी प्रभारी को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed