फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   इलेक्शन ड्यूटी सार्टिफिकेट से ही बूथ पर वोट डाल सकेंगे मतदान कर्मी

इलेक्शन ड्यूटी सार्टिफिकेट से ही बूथ पर वोट डाल सकेंगे मतदान कर्मी

Wed, 24 Apr 2019 08:02 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 08:02 PM IST
विज्ञापन
इलेक्शन ड्यूटी सार्टिफिकेट से ही बूथ पर वोट डाल सकेंगे मतदान कर्मी
इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट से ही बूथ पर वोट डाल सकेंगे मतदान कर्मी
विज्ञापन

इवीएम मशीनों की बुधवार को हुई जांच पड़ताल
सामान्य प्रेक्षक और जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कौशाम्बी संसदीय क्षेत्र के रहने वाले ऐसे कर्मी जिनकी चुनाव में ड्यूटी लगी है वह अपने इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट (ईडीसी) से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। इसके अलावा दूसरे संसदीय क्षेत्र में रहने वाले कर्मचारी पोस्टल बैलेट से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। यह बातें समान्य प्रेक्षक मानसी निम्भल और जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताई।
बुधवार को अफसरों ने कलक्ट्रेट के उदयन सभागार में आयोजित बैठक के दौरान इवीएम मशीनों का विधान सभावार रैण्डमाइजेशन किया गया। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण 26 अप्रैल को भवंस मेहता कॉलेज में होगा। बताया कि प्रशिक्षण के समय मतदान कर्मियों को पोस्टल बैलेट की व्यवस्था दी गई है। निर्वाचन क्षेत्र से बाहर निवास करने वाले मतदान कर्मी पोस्टर बैलेट से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि मतदान के लिए प्रत्याशी के एजेंट समय से पोलिंग बूथ पर मौजूद रहें। मतदान से एक घंटे पहले मॉकपोल कराया जाएगा। मॉकपोल के समय 15 मिनट ही प्रत्याशियों के एजेंट का इंतजार किया जाएगा। इस दौरान सूचना विज्ञान अधिकारी रवींद्र जायसवाल ने बेवसाइट के जरिए रैण्डमाइजेशन की प्रक्रिया प्रतिनिधियों के सामने पूरी की।
विज्ञापन

--------

जिले के 12672 दिव्यांग वोटरों को मिलेगी विशेष सुविधा
मंझनपुर (ब्यूरो)। जिले में कुल 12672 दिव्यांग मतदाता चिन्हित किए गए हैं। इन वोटरों को मतदान में सहभागिता करने के लिए आमंत्रण पत्र भी बांटा जा चुका है। पोलिंग बूथ तक उन्हें ले जाने के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था की गई है। मतदान केंद्र में रैम्प बनाए जा चुके हैं। दिव्यांग मतदाता को मतदान से जुड़ी प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए बूथ सहायक की भी व्यवस्था की गई है। दिव्यांग मतदाता अपने एंड्राइड मोबाइल फोन के प्ले स्टोर में जाकर पीडब्लूडी एप डाउन लोड कर मतदान से जुड़ी सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
पुलिस आब्जर्बर ने आधा दर्जन मतदान केंद्र का किया निरीक्षण
मंझनपुर (ब्यूरो)। लोकसभा समान्य निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रेक्षक पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर रहे हैं। इसीक्रम में पुलिस प्रेक्षक सुनील कुमार ने बुधवार को सिराथू तहसील के सिहोरी उपरहार, राला, परास, अजुहा और तुलसीपुर के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। प्रेक्षक ने ग्रामीणों से बात कर उन्हें निर्भीक होकर मतदान करने का भरोसा दिलाया।

-
बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर किया जागरूक
मंझनपुर (ब्यूरो)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष महफूज अली के निर्देश पर बुधवार को प्राथमिक स्कूल टेवां में बच्चों की सुरक्षा एवं उनके अधिकार को लेकर जागरूक किया गया। प्राधिकरण के सचिव कुलदीप सिंह ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के बारे में विस्तार से चर्चा की। कहा कि छह से 14 साल आयु वर्ग के बच्चे से शिक्षा किसी कीमत पर छीनी नहीं जा सकती। अगर ऐसा होता है कि उनके माता-पिता ही अशिक्षा के लिए दोषी होंगे। मतदान के बाबत कहा कि मत अमूल्य है। मतदाता का मत ही अप्रत्यक्ष रूप से विभिन्न नीतियों का निर्धारण करता है। इस मौके पर नायब तहसीलदार सदर तनुजा निगम, बाल संरक्षण अधिकारी अजीत कुमार, पूनम पाल, अंजू, उमा साहू, रुचि त्रिपाठी, प्रधान प्रतिनिधि अवनीश त्रिपाठी, प्रधानाध्यापक शंकरलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed