फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   जमीन के विवाद में दंपति व गर्भवती बहू को पीटा

जमीन के विवाद में दंपति व गर्भवती बहू को पीटा

Sun, 03 Feb 2019 12:28 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
जमीन के विवाद में दंपति व गर्भवती बहू को पीटा
जमीन के विवाद में दंपति व गर्भवती बहू को पीटा
विज्ञापन

करारी के पंवारा गांव का मामला, एसपी से शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। करारी कोतवाली क्षेत्र के पंवारा गांव में शुक्रवार शाम जमीन के विवाद के चलते पड़ोस के दबंगों ने एक दंपति की पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची गर्भवती बहू को भी पीटा गया। पीड़ित पक्ष ने शनिवार को एसपी से शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है।

पंवारा निवासी हृदयलाल ने बताया कि पड़ोसी दबंगों से एक जमीन को लेकर उसका झगड़ा चल रहा है। इसे लेकर दबंग आए दिन अपशब्द कहते हैं। विरोध करने पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं। पीड़ित की मानें तो शुक्रवार शाम भी दबंग अपशब्द बोल रहे थे। ऐतराज जताने पर पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी जयाप्रदा और गर्भवती बहू सरोजा देवी को भी बेरहमी से पीटा। ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद शनिवार को पीड़ित पक्ष ने एसपी को शिकायती पत्र दिया। एसपी प्रदीप गुप्ता ने करारी एसओ को जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed