फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   किशोरी ने केरोसिन छिड़ककर लगाई आग, गई जान

किशोरी ने केरोसिन छिड़ककर लगाई आग, गई जान

Thu, 11 Oct 2018 12:55 AM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
किशोरी ने केरोसिन छिड़ककर लगाई आग, गई जान
मंझनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी ने मंगलवार रात मिट्टी का तेल छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर दिया। अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई। आत्मघाती कदम उठाने के के पीछे प्रेम प्रपंच की बात सामने आ रही है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

मंझनपुर क्षेत्र की 17 वर्षीय एक लड़की कक्षा 12 की छात्रा थी। मंगलवार रात घर के भीतर ही केरोसिन छिड़ककर उसने खुद को आग के हवाले कर दिया। चीखें सुन मौके पर पहुंचे परिजन आग बुझाने के बाद किशोरी को अस्पताल ले जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में उसकी सांस थम गई। सुबह शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। आत्मघाती कदम उठाने पर परिवार वाले कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। वहीं ग्रामीणों में चर्चा है कि छात्रा का रिश्ते के ममेरे भाई से प्रेम प्रपंच चल रहा था। इसकी जानकारी होने पर भाई ने फटकारा तो उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। मामले में नगर कोतवाल अजीत कुमार पांडेय का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


पिपरी कोतवाली क्षेत्र के घूरी गांव में बुधवार सुबह पति से झगड़े के दौरान एक महिला ने जलते हुए छप्पर में कूदकर जान देने का प्रयास किया। उसे बचाने में पति भी झुलस गया। दंपति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता हैकि घूरी गांव की ननकी देवी का बुधवार सुबह किसी बात को लेकर पति परसूलाल से झगड़ा हो रहा था। इसी दौरान उसके घर के छप्पर में शार्ट-सर्किट से आग लग गई और धू-धूकर जलता हुआ छप्पर नीचे गिर गया। कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले ही महिला आग में कूद गई। उसे बचाने के चक्कर में पति भी झुलस गया। शोर पर ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। इसके बाद झुलसे दंपति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के मुताबिक दोनों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed