{"_id":"5ba3e690867a557eca091229","slug":"51537468048-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अघोषित कटौती से नाराज किसानों ने घेरा उपकेंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अघोषित कटौती से नाराज किसानों ने घेरा उपकेंद
Updated Thu, 20 Sep 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अघोषित विद्युत कटौती से खफा किसानों का गुस्सा गुरुवार को फूट पड़ा। आक्रोशित किसानों ने उपकेंद्र का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया। बाद में कर्मचारियों के आश्वासन पर किसान घर लौट गए। इससे पहले किसानों ने आपूर्ति में सुधार नहीं होने पर कर्मचारियों को बंधक बनाकर उपकेंद्र में तालाबंदी की चेतावनी दी है।
बाकरगंज, गोराजू, चांदेराई, टिकरी, सहित आधा दर्जन गांव के किसानों का कहना है कि बारिश नहीं होने से धान की सिंचाई के लिए बिजली पर निर्भर रहना पड़ रहा है। महज सात घंटे की विद्युत आपूर्ति में सिंचाई का संकट है। इससे फसलें बरबाद हो रही हैं। शिकायतों के बावजूद रोस्टर की बिजली नहीं मिलने से नाराज किसान गुरुवार को पश्चिमशरीरा उपकेंद्र पहुंच गए।
किसान अवर अभियंता को खोज रहे थे। पर, वह मौके से नहीं मिले। करीब दो घंटे दो घंटे तक नारेबाजी, प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों के आश्वासन पर सभी वापस लौट गए। इस दौरान किसानों ने साफ चेताया कि आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो वह सभी जेई समेत कर्मचारियों को बंधक बनाकर उपकेंद्र पर ताला जड़ देंगे। प्रदर्शन करने वालों में विनोद कुमार सिंह, सुरेन्द्र सिंह, अनूप सिंह, कल्लू सिंह, शिवनंदन यादव, रामरूप, बछवा, श्याम सिह, समेत तमाम किसान शामिल रहे।