{"_id":"5ba2a55b867a557fea119793","slug":"51537385819-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद और सदर विधायक ने किया किनारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद और सदर विधायक ने किया किनारा
Updated Thu, 20 Sep 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर/सिराथू। डिप्टी सीएम के कार्यक्रम में माननीयों की अनबन बुधवार को एक बार फिर दिखी। सांसद और सदर विधायक कार्यक्रम से दूरी बनाए रहे। हालांकि कार्यक्रम खत्म होने के बाद विधायक उपस्थिति दर्ज कराने के लिए पहुंच गए थे। यूथ व महिला विंग के भी कुछ पदाधिकारी ही मौजूद थे।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को ओसा स्थित गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करना था। बाद में यह कार्यक्रम ओसा के बजाए सिराथू ब्लॉक सभागार में रख दिया गया। इसकी जानकारी जिलाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को दे दी। भाजयुमो और महिला मोर्चा के कुछ लोग वहां पहुंचे। भाजयुमो के कई शीर्ष पदाधिकारी मंझनपुर में ही बैठे रहे।
सांसद विनोद सोनकर और सदर विधायक लालबहादुर भी कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। जबकि मंच पर इनके लिए कुर्सी रखवाई गई थी। विधायक कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब डिप्टी सीएम परिजनों से मिलकर लौटने लगे तब पहुंचे। विधायक का कहना है कि काबीना मंत्री नंद गोपाल गुप्ता उर्फ नंदी का कार्यक्रम था तो उसी में वह व्यस्त थे। पार्टी पदाधिकारी सांसद के प्रदेश से बाहर होने की बात कह रहे हैं। बतादें कि भाजपा में माननीयों के बीच गुटबाजी चल रही है। इससे पहले अप्रैल में सांसद ने कौशाम्बी महोत्सव का आयोजन कराया था। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आए थे। इस आयोजन में न्योता भेजने के बाद भी डिप्टी सीएम नहीं शामिल हुए। इनके करीबी चायल विधायक संजय गुप्ता भी करीब-करीब दूरी ही बनाए रहे।