फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   राजकीय पॉलिटेकिभनक टेवां की बदहाली देख दंग हुए सांसद

राजकीय पॉलिटेकिभनक टेवां की बदहाली देख दंग हुए सांसद

Sun, 02 Sep 2018 12:18 AM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
राजकीय पॉलिटेकिभनक टेवां की बदहाली देख दंग हुए सांसद
अमर उजाला ब्यूरो मंझनपुर। राजकीय पॉलिटेकिभनक टेवां की बदहाली देख शनिवार को सांसद विनोद सोनकर दंग रह गए। कॉलेज में पठन-पाठन का कोई माहौल ही नहीं दिखा। छात्राओं की सुरक्षा से लेकर बिजली-पानी तक की समस्या देख सांसद ने मौके पर ही सीडीओ और समाज कल्याण अधिकारी को बुला लिया। अफसरों संग सांसद ने कॉलेज परिसर से लेकर छात्रावास तक का निरीक्षण किया। सांसद ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा। समाज कल्याण अधिकारी ने कॉलेज के सभी महत्वपूर्ण अभिलेख तलब कर लिए।
विज्ञापन


टेंवा स्थित ज्योतिबा फूले पॉलिटेकिभनक कॉलेज में पांच सौ विद्यार्थी हैं। इनमें 62 छात्राएं हॉस्टल में रहती हैं। बिजली-पानी की समस्या को लेकर 29 अगस्त को विद्यार्थियों ने कॉलेज में तालाबंदी कर हंगामा किया था। नायाब तहसीलदार सदर ने मौके पर पहुंचकर छात्रों की समस्याएं सुनीं। पर, अपेक्षित समाधान नहीं हुआ। इस पर विद्यार्थियों ने सांसद विनोद सोनकर को ट्वीट कर शिकायत किया। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सांसद शनिवार को निरीक्षण करने कॉलेज पहुंच गए। सांसद ने विद्यार्थियों से उनकी समस्याएं पूछी। छात्रों ने बिजली-पानी की समस्या के साथ ही एचओडी रवींद्र की तगड़ी शिकायत की। इस पर सांसद ने सीडीओ इंद्रसेन सिंह व जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर गुप्ता को मौके पर बुला लिया। अफसरों संग सांसद ने विद्यालय से लेकर छात्रावास तक एक-एक कोना चेक किया। कॉलेज और छात्रावास में पसरी गंदगी, बदहाल पठन-पाठन से लेकर ध्वस्त सुरक्षा व्यवस्था देख सांसद दंग रह गए। फौरन उन्होंने कार्रवाई के लिए अफसरों को निर्देशित किया। इस पर समाज कल्याण अधिकारी ने पड़ताल के लिए कॉलेज के सभी महत्वपूर्ण अभिलेख कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed