{"_id":"5b79bdeb42c792463903694c","slug":"51534705131-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उफनाई गंगा में आशुतोष को खोजने की कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उफनाई गंगा में आशुतोष को खोजने की कवायद
Updated Mon, 20 Aug 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोखराज। इलाहाबाद से गुम ग्यारहवीं के छात्र आशुतोष को रविवार को भी उफनाई गंगा में खोजने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस और गोताखोरों को सफलता नहीं मिली। राला गांव का संदिग्ध युवक भी कोलकाता भाग गया है। पुलिस ने शक पर क्षेत्र के दो युवकों को हिरासत में ले लिया है।
महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के अंधावां गांव का आशुतोष शुक्ल (16) पुत्र रामानंद ग्यारहवीं का छात्र है। वह इलाहाबाद के धूमनगंज थाना स्थित जयंतीपुर में किराये का कमरा लेकर साथियों संग रहता था। वहीं पढ़ाई भी करता था। परिजनों के मुताबिक 11 अगस्त की सुबह आशुतोष कोचिंग जाने की बात कहकर कमरे से निकला था। इसके बाद गायब हो गया। अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आशुतोष की तलाश कर रही है। शनिवार को कोखराज क्षेत्र के संदीपन घाट से आशुतोष की चप्पल, उसका मोबाइल और नकदी मिली थी। इसके बाद रविवार को भी गोताखोरों ने उफनाई गंगा में करीब चार घंटे तक आशुतोष को खोजने का प्रयास किया। जल पुलिस ने भी मशक्कत की, लेकिन आशुतोष का कुछ भी पता नहीं चल सका। धूमनगंज पुलिस ने कोखराज इलाके के दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं राला गांव के एक संदिग्ध युवक के घर भी दबिश दी गई। परिजनों ने बताया कि वह 16 अगस्त को कोलकाता चला गया है। बतादें कि आशुतोष को 15 अगस्त को संदिग्ध युवक के साथ सैलाबी स्थित मंदिर में देखा गया था। इसके अगले दिन संदिग्ध युवक का गांव छोड़कर चले जाना पुलिस को हजम नहीं हो रहा है।