{"_id":"5a439a2a4f1c1b6a118ba54d","slug":"51514379818-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता की हिफाजत को तत्पर पुलिस की सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता की हिफाजत को तत्पर पुलिस की सेवाएं
Updated Wed, 27 Dec 2017 06:33 PM IST
विज्ञापन
जनता की हिफाजत को तत्पर पुलिस की सेवाएं
सरायअकिल के अनवारूक हक सिद्दीकी गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुई अमर उजाला फाउंडेशन की पुलिस पाठशाला
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। अपराध छोटा हो या बड़ा यदि आप के सामने कोई भी घटना घटित हो रही है तो फौरन पुलिस को सूचना दें। जनता की हिफाजत के लिए पुलिस की सेवाएं तत्पर हैं। अपराधी हर माहौल को अपना समझ कर वारदाज को अंजाम देने में तनिक भी नहीं हिचकिचाता है। दूसरी तरफ हम पुलिस को सूचना देने में भय खाते हैं। कहीं ऐसा न हो कि हमें ही फंसा दिया जाए, पर अब ऐसा नहीं है। अवाम के साथ पुलिस महिला उत्पीड़न के मामलों में संजीदा है।
यह बातें एसपी प्रदीप गुप्ता ने बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सरायअकिल के रसूलपुर टप्पा स्थित अनवारुल हक सिद्दीकी गर्ल्स इंटर कालेज में आयोजित पुलिस की पाठशाला में कही। पुलिस अधीक्षक ने छात्र/छात्राओं को कानूनी जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस सेवा में काफी बदलाव हुआ है। पुलिस और जनता के बीच की दूरी को काफी हद तक मिटा दिया गया है। एक मोबाइल कॉल पर पुलिस आपकी सेवा में 24 घंटे तत्पर रहती है। पुलिस के आगे अपराधी पस्त हो चुके हैं। जरूरत है तो सिर्फ पुलिस की हेल्प लाइनों के विषय में जानने की। यौन उत्पीड़न की वारदातों पर विराम लगाने के लिए पुलिस की महिला हेल्प लाइन 1090 को आधुनिक बनाया जा रहा है। ताकि कि महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाया जा सके। पुलिस का सिपाही हो, चाहे अफसर वह भी आपके ही बीच से पढ़कर आगे निकला है। 22 सौ करोड़ रुपये से 100 डॉयल योजना यूपी में लांच की गई है। सूबे में पुलिस की 32 सौ गाड़ियां रन कर रही हैं। प्रयास रहता है कि घटना की सूचना के तुरंत बाद पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस पाठशाला से पहले छात्राओं ने स्वागत गीत के माध्यम से पुलिस अधीक्षक का स्वागत किया। इसके बाद स्कूल के बाद स्कूल के प्रबंधक खुर्शीद अहमद, प्रिंसिपल तबस्सुम फातमा, वाइस प्रिंसिपल नगमा ने एसपी का स्वागत किया। इस मौके पर सीओ सिटी मुईन अहमद, पीआरओ सुरेन्द्र सिंह के साथ स्कूल के शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
------------------------------
बाल अधिकार के साथ घरेलू हिंसा पर हुई परिचर्चा
मंझनपुर(ब्यूरो)। पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने छात्राओं को बाल अधिकार और घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत जानकारी देते हुए परिचर्चा की। कहा कि शिक्षा के प्रति बच्चों के रुझान को देखते हुए उन्हें उनके अधिकारों से भी जागरूक किया जाए। जागरूकता से ही समाज की कुरीतियां दूर होंगी और एक नई सोच लोगों में पैदा होगी।
विज्ञापन
------------------------------
बेबाक होकर पुलिस से करें शिकायत
मंझनपुर(ब्यूरो)। पुलिस के सामने बेबाक होकर जाएं और अपनी शिकायत दर्ज कराएं। थाने जाने या फिर पुलिस को देखते ही दुबकने की प्रथा पर आज विराम लग चुका है। जिस पुलिस को देखने के बाद लोग उससे बात करने में कतराते थे आज पुलिस की हेल्प लाइनों में शिकायत करते वक्त सामने वाले में तनिक भी झिझक नहीं दिखती। पुलिस की हेल्प लाइनों से आज महकमे में बदलाव दिख रहा है।
-----------------------------
अफसर के सामने बच्चों ने किया प्रशभन प्रहार
मंझनपुर(ब्यूरो)। पुलिस पाठशाला शुरू होते ही छात्रा तैयबा बीबी ने कहा कि 100 डॉयल और 1090 हेल्प लाइन में क्या अंतर है। एसपी ने कहा कि 100 डॉयल सभी के लिए है वह चाहे जिस तरह की घटनाएं हों। इसके लिए 100 डॉयल पुलिस की तैनाती हर प्वाइंट पर की गई है। ऐसी स्थित में फौरन कॉल कर पुलिस को घटना की जानकारी दी जा सकती है। पांच से 10 मिनट में पुलिस सेवा में हाजिर होगी। और 1090 हेल्प लाइन सिर्फ महिलाओं, छात्राओं के लिए है। छात्र असद रियाज ने कहा कि थाने में शिकायत लेकर जाने के बाद पुलिस एफआईआर लिखने में आनाकानी करती है, ऐसे में क्या करना चाहिए। एसपी ने कहा कि इसके लिए सभी थानेदारों को हिदायत दी गई है जो भी शिकायत लेकर थाने जाए उस पर फौरन एफआईआर दर्ज करें। यदि ऐसी समस्या थानों में है तो जांच कर संबंधित पुलिस कर्मी को दंडित किया जाएगा। छात्रा अनम फात्मा ने कहा कि स्कूल और कालेजों के आस-पास पुलिस की चौकसी होनी चाहिए। इस पर एसपी ने छात्राओं को भरोसा दिलाया कि स्कूल खुलने और बंद होने के समय पुलिस की सतर्कता रहेगी। वहीं छात्रा चांदनी सरोज ने कहा कि स्कूल आने और जाने में अक्सर सुनने को मिलता है कि आज शोहदे ने ऐसी छींटाकशी की। इस स्थित में क्या करना चाहिए। एसपी ने जबाब दिया कि आपको को डरने की जरूरत नहीं है। यदि कभी भी ऐसी स्थित आए तो इसकी जानकारी परिजनों के साथ स्कूल के जिम्मेदार शिक्षकों को जरूर दें।
------------------------
एंटी रोमियो स्क्वायड की रहती है स्कूलों पर नजर
मंझनपुर(ब्यूरो)। यौन उत्पीड़न की घटनाओं से निपटने के लिए पुलिस की एंटी रोमियो स्क्वायड सक्रिय है। स्कूल-कालेजों में आने-जाने वाली बालक/बालिकाओं पर टीम की नजर पैनी रहती है। एसपी ने बताया कि आज काफी हद तक बदलाव हो चुका है। 1090 के साथ 100 डॉयल पुलिस से मदद लेने के लिए आज हर कोई आगे है।
-----------------------
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर भी रहा जोर
मंझनपुर(ब्यूरो)। बोए जाते हैं बेटे, उग जाती हैं बेटियां...। खाद-पानी बेटों पर लहलहाती है बेटियां...। शायरी पेश करते हुए स्कूल की वाइस प्रिंसिपल नजमा ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में आगे हैं। वह चाहे पढ़ाई का क्षेत्र हो या फिर अन्य। भ्रूण हत्या एक महापाप है, बेटे के लिए बेटियों का कोख में कत्ल किया जा रहा है..।